फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the very first day, the order was completely disregarded... petrol continued to be sold to people without helmets.

Shahjahanpur News: पहले दिन आदेश हुआ तार-तार...बगैर हेलमेट बिकता रहा पेट्रोल

Wed, 24 Dec 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
On the very first day, the order was completely disregarded... petrol continued to be sold to people without helmets.
टाउनहॉल ​स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद - फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
शाहजहांपुर। बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल न बेचने के प्रशासनिक निर्देशों की पहले दिन ही धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। शासन के आदेश पर मंगलवार से विशेष अभियान शुरू किया गया लेकिन निगरानी की व्यवस्था पुख्ता नहीं की गई। कई पेट्रोल पंपों पर बगैर हेलमेट लगाए लोगों के वाहनों में पेट्रोल भरा गया।
विज्ञापन

शहर में करीब 60 पेट्रोल पंप हैं। दुर्घटनाओं में बढ़ती मौतों की संख्या को रोकने के लिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन चालकों को पंप पर पेट्रोल नहीं देने का नियम लागू किया जाए। इसी क्रम में 23 दिसंबर से एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया, लेकिन मंगलवार को पहले ही दिन नियमों का कहीं पालन होते दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

इससे पहले एक सितंबर को भी यह नियम लागू किया गया था। करीब एक सप्ताह तक इस नियम का थोड़ा-बहुत असर नजर आया था लेकिन इसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने सारे नियमों को धता बताना शुरू कर दिया। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने तो कार्रवाई से बचने के लिए पेट्रोल पंपों पर हेलमेट भी रख लिए थे। दो पहिया वाहनों को हेलमेट मुहैया कराकर वाहनों में पेट्रोल भर दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आदेश के पालन में कोताही
कचहरी के पास पेट्रोल पंप पर सेल्समैन बगैर कुछ कहे हेलमेट न लगाए पहुंचे चालकों की बाइकों में पेट्रोल डालते हुए दिखाई दिए। इसी तरह से सदर थाना के पास पेट्रोल पंप पर भी बगैर हेलमेट लगाए लोगों को पेट्रोल दिया गया। टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप पर भी नियम का पालन होता नजर नहीं आया। यहां भी बगैर रोकटोक बिना हेलमेट के लोगों को पेट्रोल दिया गया। इसी तरह से ईदगाह रोड स्थित लाल इमली चौराहा के पास पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट लगाए वाहन चालकों की कतार लगी दिखाई दी। सेल्समैन वाहनों में पेट्रोल डालते दिखाई दिए। शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों पर पहले दिन ही आदेश की धज्जियां उड़ाई गईं।
--
निगरानी में दिखी सुस्ती
पूर्व में निर्देश आने पर पेट्रोल पंपों पर निगरानी टीम लगाई गई थी। बिना हेलमेट पेट्रोल पंप पर आने वालों का चालान कर दिया जाता था। इस बार टीमें नजर नहीं आईं। सभी पेट्रोल पंपों के सीसी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाना है। शहर के अधिकतर पेट्रोल पंपों को कंट्रोल रूम से जोड़ भी दिया गया है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के ज्यादातर पेट्रोल पंप जुड़े नहीं हैं। अधिकतर पेट्रोल पंपों में यह भी नहीं लिखा गया कि बगैर हेलमेट के पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।
--
23 दिसंबर से एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। सामान्य दिनों में भी पेट्रोल पंप संचालक बगैर हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं देंगे। पेट्रोल पंपों के सीसी कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों की निगरानी की जाएगी और निर्देशों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई होगी।

-धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम
--
प्रशासन के निर्देश का पेट्रोल पंपों के सभी संचालकों को पालन करना चाहिए। सभी संचालकों से अपील है कि वे प्रशासन का सहयोग करें।
- नरेश गुप्ता, महामंत्री, शाहजहांपुर पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद

टाउनहॉल स्थित पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते लोग। संवाद- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed