{"_id":"532b61a4f7e6db12dc238f40a3ae9775","slug":"on-receipt-of-a-written-assurance-to-postpone-encompass-shicshamitron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिखित आश्वासन मिलने पर शिक्षामित्रों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिखित आश्वासन मिलने पर शिक्षामित्रों का धरना स्थगित
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 Jan 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए कार्यालय परिसर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षामित्र संघ के शाहजहांपुर जिला इकाई के सदस्यों ने बुधवार को
धरना दिया। दोपहर के समय बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव कुमार की ओर से समस्त समायोजित शिक्षकों का अवशेष वेतन 13 जनवरी तक संबंधितों के बैंक खातों में भेज देने का लिखित आश्वासन दिए जाने पर धरना 13 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्याम लाल यादव, जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, महामंत्री रामपूत लाल और उपाध्यक्ष विक्रांत मिश्रा ने घोषणा की कि 13 तक अवशेष वेतन का भुगतान न होने पर 14 जनवरी को फिर से बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी बीएसए की होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, मंडल महामंत्री ब्रजेश कुमार, जिला सचिव सुबोध वर्मा, वेद वर्मा, पूजा सिंह, सिकंदर खां, डीएन अवस्थी, सीता देवी, मधु, संगीता, मंजू यादव आदि मौजूद थे।