फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   on line banking tipps

अब शहर में ऑनलाइन बैंकिंग सीखेंगे उपभोक्ता

Sat, 20 Dec 2014 08:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 20 Dec 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
on line banking tipps
बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग में हो रही परेशानी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जिले में टेक्नोलॉजी लर्निंग सेंटर खोला गया है। इससे बैंक के ग्राहकों को शहर में ही ऑनलाइन बैंकिंग सीखने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन

इस टेक्नोलॉजी लर्निंग सेंटर का शुभारंभ भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर एचआर खान ने किया। साथ ही इस मौके पर डेमो भी दिया गया। इस मौके पर एसबीआई की अध्यक्ष अंरुधती भट्टाचार्य ने कहा कि आल्टरनेट चैनल के माध्यम से लेनदेन में तो बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन अभी भी तमाम ग्राहक लेनदेन के लिए बैंक शाखाओं के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि वे इसको समझ नहीं पाए हैं। कहा कि इसलिए टेक्नोलॉजी लर्निंग सेंटर में महीने के प्रत्येक तीसरे शनिवार को शाम चार बजे से बजे से लेकर छह बजे तक लाइव डेमो दिखाया जाएगा और प्रत्येक चैनल के सुरक्षा संबंधी विशेषताओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक आरबी त्रिवेदी, मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार निगम आदि बैंक कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed