{"_id":"9fb57903ed06f8520cb61e45eb58026c","slug":"old-election-seeking-voter-lists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पुरानी वोटर लिस्टों से चुनाव कराने की मांग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पुरानी वोटर लिस्टों से चुनाव कराने की मांग’
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 21 Aug 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों में बीएलओ के स्तर से सर्वे में की गई गड़बड़ी के विरोध में मदनापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुजावलपुर के तमाम ग्रामीणों ने शुक्रवार को मुख्यालय पर आकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में राज्य निर्वाचन आयोग के नाम डीएम को ज्ञापन देकर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुरानी वोटर लिस्टों के आधार पर चुनाव कराए जाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में शामिल फूल सिंह, हरिपाल, लालाराम, हाकिम सिंह, आशाराम, रामकुमार, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि उनके गांव की मतदाता गणना में लगाए गए बीएलओ ने लालच वश गलत तरीके से सर्वे किया। इस संबंध में तिलहर के एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी को लिखित तौर पर अवगत कराया, लेकिन बीएलओ की मनमानी जारी रहने से गलत रिपोर्ट प्रशासन और शासन को भेज दी।
ज्ञापन में कहा गया है कि बीएलओ की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तैयार मतदाता सूची के आधार पर पंचायत चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराना संभव नहीं है। इसलिए पूर्व में जारी की गई पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 18 वर्ष आयु के नए मतदाताओं को शामिल करके उसी सूची के आधार पर चुनाव कराए जाएं। धरना-प्रदर्शन में रक्षपाल सिंह, अनूप सिंह, धनपाल, करन सिंह, रतीराम, शंकर लाल, प्रमोद सिंह आदि तमाम ग्रामीण शामिल रहे।