{"_id":"6671f0bea283e396eb0ef727","slug":"officials-are-deferring-the-investigation-of-amba-cinema-fire-to-each-other-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-120885-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अंबा सिनेमा में लगी आग की जांच एक-दूसरे पर टाल रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अंबा सिनेमा में लगी आग की जांच एक-दूसरे पर टाल रहे अधिकारी
Wed, 19 Jun 2024 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अंबा सिनेप्लेक्स में आग कैसे लगी, इसकी हकीकत जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। अभी यह तय नहीं हो सका है कि जांच करेगा कौन? सीओ सिटी सौम्या पांडेय के मुताबिक फायर सर्विस के अधिकारी को मामले की जांच करनी है। जबकि फायर सर्विस विभाग के अधिकारी विद्युत सुरक्षा विभाग पर जांच की बात टाल रहे हैं। फिलहाल अभी पूरे नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है।
रविवार की रात अंबा सिनेमा में आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि आग में जलकर सबकुछ खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया था। आग इतनी भीषण थी कि अंदर लगा सारा फर्नीचर जल गया था। पर्दा से लेकर साउंड सिस्टम, विद्युत उपकरण, दीवारों पर लगी प्लाई, लकड़ी आदि सब जल गया था। बताया जा रहा है कि सिनेमाहाल का बीमा नहीं कराया गया था। अंबा सिनेमा के मालिक वासु अग्रवाल ने बताया कि आग में कितना नुकसान हुआ है, इसका पूरी तरह से आकलन करना अभी मुश्किल है। एसी, प्रोजेक्टर, साउंड सिस्टम समेत सारा सामान जल गया है। इसकी मरम्मत कराने में काफी समय लग सकता है। कब सिनेमाहाल शुरू हो पाएगा, यह कहना काफी मुश्किल है। नुकसान काफी बड़े स्तर पर हुआ है। आकलन का प्रयास कर रहे हैं। सिनेमाहाल पूरी तरह से नया ही बनेगा।
-- -- --
वर्जन-
अग्निशमन विभाग का जांच से कोई मतलब नहीं हैं। आग शार्टसर्किट से लगी है। इसकी जांच विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से की जाएगी।
डॉ. बीएन पटेल, अग्निशमन अधिकारी
-- -- -
फायर सर्विस के अधिकारी को ऑडिट करने के लिए कहा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सौम्या पांडेय, सीओ सिटी