फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   officer checked polling party departure place

पोलिंग पार्टियों की रवानगी से जुड़ी तैयारियों में जुटा प्रशासन

Fri, 11 Feb 2022 08:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
officer checked polling party departure place
शाहजहांपुर के रोजा मंडी में मतगणना स्थल निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर एक दिन पहले पोलिंग पार्टियों की जिला मुख्यालयों से रवानगी होनी है। इसे देखते निर्वाचन से जुड़े प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने ओसीएफ के रामलीला ग्राउंड पर जरूरी तैयारियां शुरू करा दी हैं। खास यह है कि इस बार विधानसभा क्षेत्रवार पोलिंग पार्टियों के पंडाल रामलीला मैदान वाली सड़क के पूर्वी हिस्से वाले मैदान पर बनाए जा रहे हैं, जबकि वाहनों को खड़ा करने के लिए रामलीला मैदान को समतल कराया जा रहा है। शाम तक पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार के कर्मचारी मैदान पर समतलीकरण के साथ बेरिकेडिंग और पंडालों के ढांचे तैयार करने में जुटे रहे। इस बीच डीएम उमेश प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने वहां जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

जनपद की सभी छह सीटों पर चुनाव कराने के लिए 1791 मतदान केंद्र और 2633 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। हर बूथ पर पीठासीन अधिकारी सहित औसतन चार मतदान कर्मचारी तैनात होंगे और कुल निर्वाचन कार्मिकों के सापेक्ष 15 प्रतिशत कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसके लिए प्रभारी अधिकारी (निर्वाचन कार्मिक) ने विभिन्न विभागों से 12376 कर्मचारी लिए हैं। इनमेें से 10532 कर्मचारी बूथों पर तैनात होने हैं, 1580 रिजर्व श्रेणी में रहेंगे और शेष को आपात स्थिति के लिए प्रतीक्षारत रखने का निर्णय किया गया है। प्रत्येक बूथ पर पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त मतदान अधिकारी (प्रथम से चतुर्थ) तक शामिल रहेेंगे। इन सभी कर्मचारियों को मतदान से एक दिन पहले रविवार को सुबह उनके बूथों पर रवाना किया जाना है।
विज्ञापन

मतदान टीमों के साथ सुरक्षा कर्मचारी भी शामिल होंगे। इन सभी को विधानसभा क्षेत्र वार ईवीएम, वीवीपैट, स्टेशनरी आदि देकर भेजा जाएगा। उन्हें ले जाने के लिए ट्रकों समेत परिवहन निगम और प्राइवेट बसों की व्यवस्था की गई है। एक वाहन से कई मतदेय स्थलों की पोलिंग पार्टियों को भेजा जाएगा। पिछले चुनावों में पंडाल और वाहन पार्किंग व्यवस्था एक ही मैदान पर होती रही, लेकिन इधर बीते एक सप्ताह में कई बार हुई बारिश के कारण ओसीएफ रामलीला ग्राउंड पर जगह-जगह जलभराव से कीचड़ और दलदल हो गया है। इसलिए वहां केवल वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों को वहां खड़ा करने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए मैदान पर जगह-जगह कीचड़ पर मिट्टी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मैदान के पूर्वी छोर पर छावनी की ओर जाने वाले मार्ग के दूसरी ओर मैदान पर सड़क के किनारे विधानसभा क्षेत्रवार पंडाल बनाने का निर्णय किया गया है। यह बदलाव बीते दिन डीएम के निरीक्षण और उनके निर्देश के बाद किया गया है। इस कारण पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के कर्मचारी पंडाल बनाने के लिए मेला मैदान पर डाले गए पाइप उठाकर दूसरे मैदान पर ले जा रहे हैं। इधर, मेला मैदान पर उन स्थानों को समतल किया जा रहा है, जहां पोलिंग पार्टियों के वाहन खड़े कराए जाने हैं। मैदान की ओर अनधिकृत वाहनों का आवागमन रोकने के लिए बेरिकेडिंग का काम तेज हो गया है। यही नहीं, मतदान कर्मचारियों की भीड़ होने पर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश देने के लिए मैदान पर जगह-जगह साउंड सिस्टम और रोशनी की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed