{"_id":"68cb09c79ab3f2ebab0a4a5b","slug":"ocf-ramlila-the-fair-will-be-monitored-through-drone-cameras-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-152930-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसीएफ रामलीला : ड्रोन कैमरे के जरिये होगी मेले की निगहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसीएफ रामलीला : ड्रोन कैमरे के जरिये होगी मेले की निगहबानी
विज्ञापन
ओसीएफ इस्टेट में श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी की जानकारी देते मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा।
शाहजहांपुर। श्री रामलीला एवं प्रदर्शनी समिति ओसीएफ इस्टेट में 58वें पारंपरिक उत्सव का 19 सितंबर को उद्घाटन होगा। तीन अक्तूबर को रावण वध के बाद पुतला दहन होगा। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों से मेले की निगहबानी की जाएगी।
बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन शाम सात से रात दस बजे तक रामलीला का मंचन होगा। इसका सीधा प्रसारण भी होगा।
बताया कि इसके साथ ही दो बड़ी एलईडी वॉल लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माणी की सुरक्षा टीम के साथ पुलिस व होमगार्ड कैंप लगाए जाएंगे। स्थानीय इंटेलिजेंस के जरिये संदिग्ध लोगों पर निगाह रखी जाएगी। प्रमुख मैदान पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही ड्रोन से निगरानी होगी। बताया कि मेले पर निगाह रखने के लिए वॉच टावर लगाए जाएंगे। बच्चों के लिए झूले, खेल की दुकानें लगाई जाएगी।
विज्ञापन
राजेश वर्मा ने बताया कि चार अक्तूबर को साढ़े तीन बजे शोभायात्रा व रात आठ बजे भरत मिलाप व श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन होगा। 11 अक्तूबर को रात आठ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। इस मौके पर एसएसओ एम सिवसंकर, अध्यक्ष चंद्रशेखर, उप महाप्रबंधक ऋषि बाबू, अवधेश कुमार, राम मोहन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।