फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   OCF: Hanuman burnt down the golden Lanka of the king of Lanka.

ओसीएफ : हनुमान जी ने फूंक दी लंकेश की साेने की लंका

Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
OCF: Hanuman burnt down the golden Lanka of the king of Lanka.
खुटार के रामलीला मेले से निकली ​शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद
शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरी के रामलीला मंचन में सोमवार को सुग्रीव का राज्याभिषेक, सीताजी की खोज, लंका दहन और लंकेश के पुत्र अक्षय कुमार के वध का मंचन किया गया। रावण की सोने की लंका को जलता देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया कि सीताजी की खोज के लिए वानर सेना विभाजित हुई। हनुमानजी समुद्र लांघकर लंका पहुंचे। वहां लंकनी से उनका सामना हुआ। लंकनी उद्धार के बाद हनुमान जी लंका में प्रवेश करते हैं। हनुमानजी ने अशोक वाटिका का विध्वंस करते हुए रावण के पुत्र अक्षय कुमार का वध कर दिया। मेघनाद ने उन्हें ब्रह्मपाश में बांधा और रावण दरबार में प्रस्तुत किया। हनुमानजी ने अपनी पूंछ से लंका दहन कर राक्षसों को भयभीत किया। संवाद
विज्ञापन

--
खिरनीबाग : हनुमान जी ने उजाड़ दी अशोक वाटिका
शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला में नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने हनुमानजी के अशोक वाटिका को उजाड़ने और बाद लंका दहन का मंचन किया।
मंचन में दिखाया कि हनुमान जी लंकानगरी में प्रवेश करते हैं। सीता जी की खोज के दौरान वह अशोक वाटिका में लगे वृक्षों से फल खाते हैं और शक्ति दिखाने के लिए सभी पेड़ों को नष्ट कर देते हैं। इस दृश्य को देखकर दर्शकों ने मंचन की सराहना की और खूब तालियां बजाई। तभी रावण का पुत्र अक्षय कुमार हनुमानजी को रोकने के लिए आया। हनुमान जी ने उसका वध कर दिया। इस बीच मेघनाद ने ब्रह्म शक्ति का प्रयोग कर हनुमान जी को रावण के दरबार में प्रस्तुत किया। हनुमानजी ने पूंछ में आग लगने के बाद लंका नगरी को ही जला दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रावण ने सीताजी का कर लिया हरण
कुर्रियाकलां। चौहनापुर में आयोजित रामलीला में सोमवार को सीता जी के हरण एवं श्रीराम-सुग्रीव की मित्रता आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। साधु रूप में आए रावण ने सीता जी का हरण कर लिया। लीला को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। मंचन में अंशू तिवारी, देवेश त्रिपाठी, विपिन मिश्रा, कपिल पांडेय,अभिषेक कुमार आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
सीओ से वार्ता के बाद फिर शुरू हुई लीला
खुदागंज। रविवार को डांस पार्टी की सूचना पर एसपी देहात ने पहुंचकर आपत्ति जताने के बाद लीला बंद कर दी गई थी। एसपी तक मामला पहुंचने के बाद देर रात सीओ तिलहर ने पहुंचकर मामले को शांत कर दिया। सोमवार को रामलीला मेला विधिवत जारी रहा। इसमें प्रभु श्रीराम द्वारा मायावी मृग मारीच का वध किए जाने के प्रसंग का मंचन किया गया। व्यवस्था में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंह, बालिस्टर सिंह, कृपा शंकर रस्तोगी, संजीव गुप्ता, अनिल सिंह आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
शिव बरात के साथ खुटार के रामलीला मेले का शुभारंभ
खुटार। शिव बरात के साथ सोमवार से खुटार के रामलीला मेले का शुभारंभ हो गया। मेला 11 अक्तूबर तक चलेगा। सोमवार शाम को मेला मैदान पर पूजा अर्चना के बाद शिव बरात का शुभारंभ किया गया। मेले से शिव बरात राजभवन पहुंची, जहां राजा विजयशाह जू देव ने देव स्वरूपों का स्वागत किया। इसके बाद शिव बरात चूड़ी वाली से कुम्हारों वाली गली होते हुए मेन रोड से थाने के आगे तक पहुंची और वहां से वापस होकर मुख्य चौराहा होते हुए मेला मैदान पहुंची। कई स्थानों पर देव स्वरूपों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व मेले में ब्रजेश त्रिपाठी ने ध्वज पूजन कराया, जिसमें मेला समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। मेला कमेटी के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 30 सितंबर काे नारद मोह के साथ दिन में रामलीला का शुभारंभ होगा। रात में शिक्षाप्रद नाटक दिखाएं जाएंगे, जो निशुल्क रहेंगे। तीन अक्तूबर को धनुष यज्ञ लीला और 10 अक्तूबर को रावध वध की लीला होगी। संवाद

--
मां की स्तुति कर मन्नतें मानी
शाहजहांपुर। नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की उपासना की गई। शंख और घड़ियाल के साथ मां की स्तुति कर मन्नतें मानी गईं। श्रद्धालु महामाई की भक्ति में लीन हो गए। दुर्गा स्तुति का पाठ के साथ-साथ रामचरितमानस का भी पाठ हुआ।
सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा-भक्ति के साथ उपवास रहकर मां भगवती की उपासना की। हनुमत धाम स्थित काली माता मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, फूलमती मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। महिलाओं ने देवी गीत गाकर मां को प्रसन्न किया। लाइन में लगकर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। श्री रुद्र बालाजी धाम पर भक्त मातारानी के भजनों पर झूम उठे। संवाद
--
देवी जागरण में माता के भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

खुदागंज। लाला हरिराम इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार की रात श्री महागौरी युवा जागरण कमेटी की ओर से 18वां दुर्गा जागरण धूमधाम से आयोजित किया गया। जागरण पार्टी में आए कलाकारों ने देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। संगीत पर कलाकारों ने माता की भेंटें सुनानी आरंभ कीं तो श्रद्धालु भी लयबद्ध होकर तालियां बजाने लगे। सोमवार को सुबह तारारानी की कथा और आरती के बाद श्रद्धालुओं को हलवा-चना का प्रसाद बांटा गया। व्यवस्था में राजेश अग्रवाल, अंशु शर्मा, रामजी रस्तोगी, नैमिष रस्तोगी, अनिल राठौर, कुलदीप रस्तोगी आदि का सहयोग रहा। संवाद
--
देवी मंदिर के कपाट खुलने से पहले निकाली शिव बरात
कुर्रियाकलां। गांव के ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट खुलने से पहले हर बार की भांति सोमवार को गांव में शिव बरात धूम-धाम से निकाली गई। शिव बरात देवी मंदिर से शुरू होकर कोंचेश्वर स्थान, फूलमती मंदिर, ठाकुर द्वारा होते हुए शिव मंदिर पर समाप्त हुई। शिव बरात का कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झाकियों का कई जगह पूजन-अर्चन किया गया। व्यवस्था में अमित अवस्थी, मनुज दीक्षित, अनुज दीक्षित, सुधाकर मिश्रा का सहयोग रहा। पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने बताया कि मंदिर के कपाट छह माह बाद दो अक्तूबर सुबह चार बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। संवाद

--
गौरा-गौरी के विवाह के बाद धूमधाम से निकली भगवान शिव की बरात
कांट। मोहल्ला पट्टी पूर्वी स्थित ब्रह्मदेव स्थान पर सोमवार को गौरा-गौरी का विवाह पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता है कि गौरा-गौरी के विवाह के उपरांत ही हिंदू धर्म में शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम शुरू होते हैं। मोहल्ले के बच्चों ने मिट्टी के गौरा और गौरी बनाकर उनका विवाह कराया। इसके लिए सभी बच्चों ने पालकी चंडोल सजाईं और ढोलक की थाप पर नृत्य भी किया। बाद में नगर के विभिन्न मार्गों से शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। व्यवस्था में राम मुरारी मिश्रा, योगेश शर्मा, अवनीश सिंह, अजय राम, राधे वर्मा, राजन राठौर आदि का सहयोग रहा। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

खुटार के रामलीला मेले से निकली शिव बरात में भगवान विष्णु के स्वरुप में कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed