फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Observers arrived to take stock of the arrangements

व्यवस्थाओं को जायजा लेने पहुंचे आब्जर्वर

Sun, 13 Dec 2015 12:05 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Observers arrived to take stock of the arrangements
आज होने वाली मतगणना को लेकर सेठ सियाराम इंटर कालेज में बनाये गए मतगणना स्थल पर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई देर शाम राज्य निर्वाचन आयोग के आब्जर्वर जगदीश प्रसाद ने वहां पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गणना कार्य सात बजे से शुरू हो जाने को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लेने के निर्देश एसडीएम को दिये।
विज्ञापन

मालूम हो कि गुरैया ग्राम पंचायत का निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के बाद शेष 81 ग्राम पंचायतों के सदस्य तथा प्रधान पद के प्रत्याशियों के वोट गणना के लिये 78 टेबिल की व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल पर मात्र 16 कमरे होने के कारण 18 टेबिल कालेज के मैदान पर बनाये गए पंडाल में लगाने का इंतजाम किया गया है। मतगणना स्थल पर इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे आब्जर्वर ने मतगणना समय से शुरू कराने पर जोर देते हुए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लेने को कहा। उन्होंने कहा कि शनिवार रात में ही पहुंच जाने वाले मतगणना कर्मियों के लेटने तथा सुबह नाश्ते की व्यवस्था कराई जाये। इस दौरान उन्होंने  पंडाल में बनाये गए मतगणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ तथा प्रभारी बीडीओ और तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed