{"_id":"61f4367e290c826eca780bfb","slug":"observer-seen-the-management-of-election-shahjahanpur-news-bly473806314","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन की व्यवस्थाओं का प्रेक्षकों ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन की व्यवस्थाओं का प्रेक्षकों ने लिया जायजा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद मेें विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित चुनाव, व्यय ओर पुलिस प्रेक्षकों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट जाकर निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन कक्षों समेत वहां के कंट्रोल रूम और व्यय लेखा अनुरक्षण कक्ष का निरीक्षण किया और अधिकारियों को चुनाव कार्य में पूरे मनोयोग से जुटने के निर्देश दिए।
बता दें कि जिले में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आयोग ने पांच चुनाव प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक और एक पुलिस प्रेक्षक की तैनाती की है। इस क्रम में प्रेक्षक राजेश मंजू, एस गणेश, उमाकान्त त्रिपाठी आदि प्रेक्षक कलक्ट्रेट पहुंचे और चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में विधानसभा बार बने नामांकन कक्षों समेत मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के अनुवीक्षण कक्ष, निर्वाचन कंट्रोल रूम, मीडिया सेन्टर, व्यय लेखा अनुवीक्षण कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
एमसीएमसी कक्ष के निरीक्षण के दौरान वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेक्षकों ने प्रत्याशियों के प्रचार अभियान पर होने वाले व्यय पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सी-विजिल एप में शिकायतों के निस्तारण की भी जानकारी ली। इस मौके पर डीएम उमेश प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी सहित अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे।