फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nsui protest

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओें ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
nsui protest
शाहजहांपुर में रविवार की शाम मशाल जुलूस निकालते राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के कार्यकर्ता । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ में युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रविवार शाम भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय संयोजक अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ता देर शाम टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर इकट्ठा हुए। वहां से सभी जलती हुई मशाल लेकर जुलूस के रूप में टाउन हॉल सदर बाजार बहादुरगंज निशात रोड होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां हुई बैठक में राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी युवा रोजगार की उम्मीद नही करे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।
विज्ञापन

संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाएं पूरी कराने के लिए प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत शुरू कर दें। संगठन के प्रदेश महासचिव रफीक उल हसन, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, कृष्ण विनोद मिश्रा, प्रत्यूष मिश्रा, मोहसिन खां, सिकंदर अली, हर्ष गंगवार, शुभम सक्सेना, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आमिल, साहिल खां, मोहम्मद परवेज, शान मोहम्मद आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed