फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NSS volunteers were aware

एनएसएस स्वयंसेवियों ने किया जागरुक

Tue, 09 Feb 2016 07:08 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 07:08 PM IST
विज्ञापन

शहर के एसएस कॉलेज और निगोही के सुभद्रा देवी मुलाराम कृषक महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर तीसरे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन

एसएस कॉलेज एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवियों ने पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अजीजगंज में रैली निकाली। इसके पश्चात हुई बौद्धिक सभा वरिष्ठ कवि दिनेश रस्तोगी, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. विशाल पांडेय, डॉ. कामिल, डॉ. पूजा, डॉ. निधि, डॉ. शिखा आदि ने छात्रों के बीच अनुभव बांटे। डॉ. शालीन सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आदर्श पांडेय ने आभार व्यक्त किया। ेइस अवसर पर डॉ. रमेश चंद्रा, केशव शुक्ला,देवांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सुभद्रा देवी मुलाराम कृषक महाविद्यालय का एनएसएस शिविर कुदिरना गांव में जारी रहा। इस अवसर पर कौशल विकास हेतु युवा विषय पर गोष्ठी हुई, जिसमें ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के लिए जागरुक किया गया। साथ ही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लडने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तरुण प्रकाश ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. सुषमा शर्मा, प्रेमपाल, अजय कुमार, गीता, पूजा गौतम, ग्राम प्रधान राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed