फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NPL: Royal Challengers defeated Nigohi Royals by three wickets.

एनपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने निगोही रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

Fri, 09 Jan 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
NPL: Royal Challengers defeated Nigohi Royals by three wickets.
निगोही। पुवायां मार्ग की राइस मिल के मैदान पर निगोही प्रीमियर लीग (एनपीएल) के तहत बृहस्पतिवार को रॉयल चैलेंजर्स ओर निगोही रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने निगोही रॉयल्स को तीन विकेट से हरा दिया। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए विजेता टीम के आतिफ कुन्नू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी निगोही रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 112 रन बना सकी। टीम की ओर से रजनीश ने 14 गेंद पर तीन छक्के लगाकर सर्वाधिक 26 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की। इसमें आतिफ कुन्नू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन

उनके अलावा कप्तान सैम और सोहराब ने दो-दो विकेट लिए। बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की शुरुआत भी धीमी रही। कैफ और अरशद खां ने 22-22 रन की पारी खेली और असद अंसारी ने सात गेंद पर नाबाद दस रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स ने 17.4 ओवरों में 113 रन का लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। निगोही रॉयल्स की ओर से रवींद्र कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 17 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। अंत में मैन ऑफ द मैच चुने गए आतिफ कुन्नू को एनपीएल के चेयरमैन नदीम खां ने पुरस्कृत किया। इस दौरान एनपीएल के पूर्व चेयरमैन राजेश सिंह, शाहिद हुसैन, राशिद हुसैन, आमिर खां, असद खां, मोअज्जम खां आदि दर्शक मौजूद रहे।
--
मांडले ने चौधरी एकेडमी को 58 रनों से हराया

शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर स्व. सूरजकांति मेमोरियल क्रिकेट लीग-2026 की शुरुआत हो गई। पहले मैच में मांडले की टीम ने चौधरी क्रिकेट अकादमी को 58 रन से हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मांडले की टीम ने 25 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए। रूपेश कुमार ने 59, रोनित ने 65 रन बनाए। चौधरी अकादमी की ओर से मनजीत और अमित चौधरी ने एक-एक विकेट लिया। चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम 20 ओवर में 107 रन बनाकर आउट हो गई।
गुरविंदर ने 49 और रमन ने 19 रन बनाए। मांडले की ओर से पांच विकेट लेने वाले निमित्त को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच के अंपायर इरफान खान और अनुज यादव रहे। स्कोरिंग मयंक कुमार और कमेंटरी पंकज छापू ने की। इस दौरान गजेंद्र गंगवार, मनोज यादव, शिखर दीक्षित, शोभित शर्मा, फरीद, मयंक शर्मा, मयूर खन्ना, टूर्नामेंट आयोजक अभय सिंह गुर्जर उपस्थित रहे। संवाद

--
11 जनवरी से भरे जाएंगे ट्रॉयल फार्म
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2026 के ट्रायल फॉर्म 11 जनवरी से ऑनलाइन भरे जाएंगे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाकर शाहजहांपुर जिले के अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23, सीनियर तथा महिला क्रिकेट खिलाड़ी फॉर्म भर सकते हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा ने बताया कि सभी खिलाड़ियों के लिए जन्म प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य है। भरे हुए फॉर्म की प्रति तथा फीस शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन में जमा करनी होगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एसोसिएशन कोऑर्डिनेटर मनोज यादव से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed