फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the tests will not have to be sent to Bareilly soil samples

अब परीक्षण को बरेली नहीं भेजने पड़ेंगे मिट्टी के नमूने

Sat, 26 Aug 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sat, 26 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खेत की मिट्टी फसल के अनुकूल बनाने और उससे अधिकतम कृषि उत्पादन लेने के लिए कृषि वैज्ञानिक मिट्टी के नियमित परीक्षण पर जोर देते हैं। जिले के किसान अभी तक कार्बन, नाइट्रोजन, पोटाश आदि तत्वों की जांच नियत शुल्क देकर कृषि विज्ञान केंद्र, गन्ना शोध परिषद अथवा कृषि विभाग की प्रयोगशालाओं में करा लेते थे, लेकिन सूक्ष्म पोषक तत्वों समेत कॉपर, बोेरान, जिंक आदि की जांच के लिए मिट्टी के नमूने बरेली ले जाने पड़ते थे। शासन से प्राप्त मृदा परीक्षण मशीन जिला मुख्यालय पर स्थापित होने से अब किसानों को यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी। 
विज्ञापन


रोजाना दो सौ नमूनों की हो सकेगी जांच
इस वर्ष अभी तक 1.10 लाख मृदा नमूनों के सापेक्ष बमुश्किल 18 हजार नमूनों की जांच हो सकी। गत वर्ष के नमूनों की जांच को इसमें सम्मिलित कर लिया जाए तो अभी तक सिर्फ 47 हजार मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी हो सके हैं। लोधीपुर स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में स्थापित 22 लाख रुपये की नई मशीन से रोजाना लगभग दो सौ नमूनों में सभी तत्वों की जांच की जा सकेगी। खास यह है कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड रखने वाले किसानों के नमूनों की जांच मुफ्त की जाएगी, जबकि अन्य किसानों को मामूली शुल्क चुकाना होगा।    
विज्ञापन


जिले में चल रही हैं कई मृदा प्रयोगशालाएं
मुख्यालय पर कृषि विभाग की प्रयोगशाला लोधीपुर में स्थापित है जबकि पुवायां, जलालाबाद और तिलहर तहसील में भी यह प्रयोगशालाएं मिट्टी के नमूनों में सिर्फ मेजर तत्वों की जांच कर रही हैं। इसके अतिरिक्त गन्ना शोध परिषद, कृषि विज्ञान केंद्र और तिलहर चीनी मिल में भी मृदा परीक्षण यूनिट कार्यरत हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृदा स्वास्थ्य कार्ड के कई मानक नियत 
मृदा स्वास्थ्य कार्ड केवल उन्हीं किसानों को जारी करने का प्रावधान है जो मिट्टी की जांच को नियत 12 मानक पूरे करते हों। इसमें एनपीके, पीएच मान, इलेक्ट्रिकल कंडक्टिविटी, मैग्नीशियम, सल्फर, जिंक, फेरस, पॉलीबिडेनिम और सूक्ष्म पोषक तत्वों की जांच शामिल है। अभी तक माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जांच नहीं हो पाने की वजह से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी जारी नहीं हो पाते थे, लेकिन नई मशीन आने से किसानों की यह बाधा भी दूर होगी। 

जैविक खादों और पोटाश से किसान उदासीन 
कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा परीक्षण प्रयोगशाला प्रभारी डॉ. पुष्पराज सिंह का कहना है कि फसलों के लिए टॉनिक का काम करने वाले पोटाश तत्व और अन्य जैविक खादों का किसान बेहद कम इस्तेमाल कर रहे हैं। इसीलिए अधिकांश नमूनों का विश्लेषण करने पर भारी तत्वों में पोटाश समेत नाइट्रोजन की कमी पाई जा रही है। उन्होंने बताया कि माइक्रो न्यूट्रिएंट के कल्चर टेस्ट में बोरान कम पाया जा रहा है और इसकी वजह से खट्टापन देने वाली सिट्रिस प्रजातियों की फसलों का उत्पादन प्रभावित होता है। 


मानसून सीजन में पानी से खेतों में नमी बढ़ने पर मिट्टी में विवभिन्न तत्वों का अनुपात गड़बड़ा जाता है। इसीलिए आजकल मृदा नमूूने नहीं लिए जा रहे हैं। अक्तूबर-नवंबर में मिट्टी के नमूने मिलने शुरू हो जाएंगे। मृदा परीक्षण मशीन चालू हालत में रखने के लिए प्रयोगशाला को पॉवर बैकअप जारी रखने की व्यवस्था की गई है।  
- डॉ. प्रभाकर सिंह, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed