फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now the Rosa station will also get the facility of Railway Reservation

अब रोजा स्टेशन से भी मिलेगी रेल रिजर्वेशन की सुविधा  

Wed, 24 May 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रोजा। 
अमर उजाला ब्यूरो रोजा।  Updated Wed, 24 May 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now the Rosa station will also get the facility of Railway Reservation
आरक्षण - फोटो : अमर उजााल
केंद्रीय मंत्री ने किया आरक्षण काउंटर का उद्घाटन 
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने रोजा में आरक्षण काउंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया। रेल आरक्षण काउंटर जनता को समर्पित करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। 
रोजा में रेल आरक्षण की मांग काफी समय से लोग कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि सीतापुर-रोजा के बीच रेल लाइन दोहरी करण काम चल रहा है उसके जल्दी पूरी होने के संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि जिले को मैलानी से फर्रुखाबाद के बीच रेलमार्ग से जोड़ने पर केंद्र सरकार विचार कर रही है। इसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही आप सभी को मिलेंगे। जिले में एक बड़ा ऑडिटोरियम निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए भोलागंज मे निष्प्रयोज्य पड़ी रेलवे की जमीन को उपयोग में लाने की बात कही। इससे पहले रेलवे स्टेशन पहुंची केंद्रीय मंत्री का डीआरएम एके सिंघल ने बुके भेंटकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में वाणिज्य प्रबंधक विवेक कुमार, एसएस जेपी सिंह, आरपीएफ प्रभारी नरेंद्र मलिक, निर्माण अभियंता अनिल कुमार, आरके गुप्ता, सीएमआई पंकज पाल और मुख्य माल अधीक्षक चन्द्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री और डीआरएम के सामने लोगों ने ज्ञापन देकर तमाम समस्याओं से अवगत कराया।  इस मौके पर कांग्रेस के शिष्टमंडल ने संतोष गुुप्ता नेतृत्व एनाउंसमेंट सुविधा न होने के कारण यात्रियाें की दिक्कत को भी सामने रखा। इस दौरान पुरानी घटना का उल्लेख भी किया। 12 मई को हादसे में आदर्श नगर की सुदामा की मौत का मामला उठाते हुए एनाउंसमेंट की सुविधा की मांग की। मेमो ट्रेन को दोबारा चलाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर आए दिन चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर यहां की सुरक्षा एजेंसियां कोई ध्यान नही देती हैं। जिससे स्टेशन पर आपराधिक घटनाएं होने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने का शिकायत की है। पेयजल और फुट ओवर ब्रिज की दिक्कतों को भी ज्ञापन में रखा गया। रामऔतार गौतम,अमित कुमार, अनिल मोर्या कुलदीप तिवारी रवि शुक्ला रवि कैथवार, अभिसेक, राकेश सहित तमाम लोग ज्ञापन देने वालों में शामिल रहे।

 
केंद्रीय राज्यमंत्री ने नरमू कार्यालय जाकर सुनी समस्याएं
रोजा। रेलवे से जुड़ी कई रेल समस्याओं को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज ने एनआरएमयू के पदाधिकारियों से उनके कार्यालय पर जाकर समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण का जल्द ही भरोसा भी दिया है। नरमू के सचिव अमित भागवत मिश्रा ने बताया कि सीतापुर और लखनऊ से आने वाली आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनों को तकनीकी कारणों से यहां ठहराव दिया जाता है, लेकिन उनके टिकट यहां से जारी नही होते हैं। यात्री बिना टिकट यात्रा करता है, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होता है। इसके अलावा रेलवे के खाली पदों में सरकार जल्दी भर्ती प्रक्रिया को पूरी करें। जिससे दवाब में काम कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसके अलावा अन्य 11 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के आरंभ में यूनियन पदाधिकारियों ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह  भेंट किया। इस मौके नर अध्यक्ष जेके त्रिवेदी, सचिव एबी मिश्रा, अवधेश सक्सेना, मोहम्मद शमीम, चंदन कुमार सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed