{"_id":"5839b6724f1c1bcc6713bb3b","slug":"now-the-operation-will-be-in-the-hospital-delivery-puwayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पुवायां अस्पताल में ऑपरेशन से हो सकेंगे प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पुवायां अस्पताल में ऑपरेशन से हो सकेंगे प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बच्ची का जन्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की दौड़ से बचेंगी गर्भवती और उनके तीमारदार
शनिवार को किया गया आपरेशन से प्रसव
पुवायां तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी की खबर है कि अब उनके परिवार की गर्भवती महिलाओं को सामान्य प्रसव में समस्या होने पर जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। शनिवार से पुवायां के सरकारी अस्पताल में सामान्य प्रसव से बच्चा नहीं होने पर पहला ऑपरेशन कर इस सुविधा की शुरुआत की गई।
पुवायां तहसील क्षेत्र में सिधौंली ब्लॉक जिला मुख्यालय के नजदीक होने के कारण यहां की महिलाओं का सामान्य प्रसव नहीं होने पर जिला अस्पताल जाने में ज्यादा समस्या नहीं होती थी, लेकिन खुटार, बंडा और पुवायां की गर्भवती महिलाओं को समान्य प्रसव नहीं होने पर जिला अस्पताल जाने में तमाम परेशानियां उठानी पड़ती थी। कई बार खुटार, बंडा अस्पताल से रेफर की गई महिलाओं को परिवार के लोग प्रसव के लिए जिला अस्पताल नहीं ले जाकर पास के निजी अस्पताल ले जाते थे।
अब पुवायां के सरकारी अस्पताल में आपरेशन की सुविधा से तमाम गर्भवती महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। 24 नवंबर को गांव झबरिया निवासी कमलेश कुमार की पत्नी फूलमती को प्रसव पीड़ा होने पर पुवायां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सामान्य प्रसव नहीं होने पर शनिवार को डॉ. सोनिया और डॉ. रेणू मीणा ने उनका आपरेशन किया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।