{"_id":"59a569bf4f1c1bfe268b45e0","slug":"now-no-bus-will-stand-outside-roadways-bus-stand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रोडवेज के बाहर खड़ी नजर नहीं आएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रोडवेज के बाहर खड़ी नजर नहीं आएंगी बसें
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Tue, 29 Aug 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
up roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम की बसें अब रोडवेज स्टेशन के बाहर सड़क किनारे खड़ी नजर नहीं आएंगी। निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने एकलव्य छात्रशक्ति सेवा समिति के ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या के निस्तारण के लिए रनिंग स्टाफ को बसों की स्टैंडिंग सुधारने और उन्हें स्टेशन के नियत प्लेटफॉर्मों पर खड़ा करने के निर्देश दिए। एआरएम ने समिति के पदाधिकारियों को तिलहर रोडवेज स्टेशन पर शौचालय का निर्माण जल्द कराने का भी भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
समिति के शिष्टमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आनंद यादव ने एआरएम को ज्ञापन देकर कहा था कि बस स्टेशन की चहारदीवारी टूट जाने से चालक-परिचालक लापरवाही पर उतारू हैं। अक्सर चालक बसें स्टेशन से बाहर सड़क के किनारे और निगम परिसर के अंदर आड़ी-तिरछी खड़ी कर देेते हैं। अगर कोई यात्री या राहगीर उन्हें समझाने की कोशिश करता है तो रनिंग स्टाफ दबंगई पर आमादा हो जाता हैं।
विज्ञापन
एआरएम वर्मा ने स्टेशन पर मौजूद चालकों को तलब कर बसों को स्टेशन परिसर में नियत स्थानों पर खड़ा करने के निर्देश दिए। तिलहर बस स्टेशन परिसर में बारिश में जलभराव और वहां शौचालय नहीं होने की समस्या बताए जाने पर उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव खत्म करने के लिए ठेकेदार से तिलहर स्टेशन परिसर का समतलीकरण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय स्तर से तिलहर बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण का टेंडर स्वीकृत होने से यह समस्या भी जल्द दूर हो जाएगी। उनसे भेंट करनेवालों में संजय मिश्रा, रवि यादव, पंकज रस्तोगी, रॉबिन कुमार, प्रसून कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन