फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Now millet will also be available along with wheat and rice at ration shops in Shahjahanpur

UP: राशन की दुकानों पर गेहूं, चावल के साथ अब बाजरा भी मिलेगा, फरवरी से होगा वितरण

Mon, 22 Jan 2024 08:29 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 08:29 AM IST
सार

सरकार की ओर से अभी तक राशन की दुकानों पर गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण किया जा रहा था। फरवरी से बाजरा का भी वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
Now millet will also be available along with wheat and rice at ration shops in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले में राशनकार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। अब गेहूं, चावल के साथ बाजरे का भी वितरण किया जाएगा। डीएसओ ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि अंत्योदय कार्डधारकों को अभी तक 21 किलोग्राम चावल और 14 किलोग्राम गेहूं वितरित किया जाता था। फरवरी माह में 21 किलोग्राम चावल, नौ किलोग्राम गेहूं और पांच किलो बाजरा वितरित किया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं गृहस्थ कार्ड धारकों को एक यूनिट पर दो किलोग्राम गेहूं और तीन किलो चावल वितरित किया जाता था, लेकिन फरवरी माह से एक यूनिट पर एक किलोग्राम गेहूं, एक किलोग्राम बाजरा और तीन किलोग्राम चावल का वितरण किया जाएगा। डीएसओ ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि शासन के आदेश पर फरवरी माह से बाजरा का वितरण अनिवार्य कर दिया गया है। गेहूं में कटौती करके बाजरा का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन

ई-वेइंग मशीन से बंटेगा राशन
सरकारी सस्ते राशन की दुकान पर घटतौली रोकने के लिए ई-वेइंग मशीन लगाई जाएगी। फरवरी में ई-वेइंग मशीन से ही राशन वितरण किया जाएगा। नवीन ई-पॉस मशीनों व ई-वेइंग मशीन की स्थापना के दृष्टिगत मशीनों को सुरक्षित रखने और ई-वेइंग मशीनों की स्टैंपिंग कराने के सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। 

मशीनों के संरक्षण के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जाएगी। उचित दर विक्रेताओं की ट्रेनिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीएसओ ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि घटतौली की समस्या को समाप्त किए जाने के लिए ई-वेइंग मशीन की व्यवस्था फरवरी से होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed