{"_id":"6ae107552f89e580b409b14f","slug":"notices-issued-to-two-traders-three-submit-affidavits-pledging-cooperation-with-the-investigation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-188531-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो व्यापारियों को नोटिस, तीन ने दिया जांच में सहयोग का शपथपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो व्यापारियों को नोटिस, तीन ने दिया जांच में सहयोग का शपथपत्र
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद दो व्यापारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि तीन प्रतिष्ठान संचालकों ने जांच में सहयोग करने का शपथपत्र दिया है। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
15 अक्तूबर को खाद्य सुरक्षा विभाग की 15 टीमों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान नौ क्विंटल से अधिक सिंथेटिक रंगों से रंगी सौंफ और 611 लीटर खाद्य तेल बरामद किया गया था। टीमों ने अपनी रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा आयुक्त को सौंप दी है। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने में अभी 15 दिन से अधिक का समय लग सकता है।
सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान बंद मिले थे। दो फर्म संचालकों को जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि तीन ने शपथपत्र देकर जांच में सहयोग करने की बात कही है। नोटिस की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, जांच रिपोर्ट मानकों के विपरीत आने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।