फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notice to four officers including BSA for not cooperating in vaccination

Shahjahanpur News: टीकाकरण में सहयोग न करने पर बीएसए समेत चार अधिकारियों को नोटिस

Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Notice to four officers including BSA for not cooperating in vaccination
शाहजहांपुर। टीकाकरण की धीमी गति पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने नाराजगी व्यक्त की है। टीकाकरण में सहयोग नहीं करने पर सीडीओ ने बीएसए, डीसी मनरेगा, डीपीओ और मनोरंजन कर अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नियमित टीकाकरण के तहत बिजलीपुरा, बाबूजई, महमंद हद्दफ, तारीन जलालनगर, गदियाना में वीएबी (वैक्सीन एवॉयडेंस बिहेवियर)/ झिझक वाले परिवारों का टीकाकरण किया गया। लक्षित बच्चों की संख्या कुल 245 के सापेक्ष मंगलवार को सत्र में कुल 88 बच्चों को प्रतिरक्षित किया गया। यह लक्ष्य का केवल 36 प्रतिशत है। सीडीओ अपराजिता सिंह ने संबंधित अधिकारियों को टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शेष सत्रों में गंभीरता से टीकाकरण किया जाए और लोगो को टीकाकरण के प्रति जागरूक भी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक दिन पूर्व ही सामूहिक बैठक में स्थानीय प्रभावशाली जनों के साथ बैठक कर और एक-एक परिवारों को प्रेरित किया जाए। टीकाकरण सत्र में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed