{"_id":"64ff6e34a837f2136e0d9044","slug":"notice-issued-for-termination-of-service-to-two-asha-daughters-in-law-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-4527-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो आशा बहुओं को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो आशा बहुओं को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी
विज्ञापन
खुटार। खुटार के जीवन ज्योति हॉस्पिटल के संचालक को पंजीकरण प्रमाण पत्र आदि कागजात प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। अस्पताल संचालक ने सोमवार को पंजीकरण प्रस्तुत किया, जिसमें हरदोई और रायबरेली के डॉक्टरों को कार्यरत दिखाया गया है। इसके अलावा प्रसव के लिए महिलाओं को निजी हॉस्पिटल ले जाने पर सेवा समाप्ति के लिए नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नौ सितंबर को सीएचसी खुटार के जीवन ज्योति हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। अस्पताल में क्षेत्र की दो आशा बहू मिली थीं, जो प्रसव के लिए महिलाओं को सीएचसी के स्थान पर निजी अस्पताल ले गईं थीं। सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अस्पताल बंद नहीं किया गया है। अधीक्षक ने मामले से उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया था।
सीएचसी अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल संचालक ने सोमवार को पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है। पंजीकरण में दर्शाए गए डॉक्टर हरदोई और रायबरेली के हैं, जो नौ सितंबर को मौके पर भी नहीं मिले थे। सीएमओ को अवगत कराया गया है। जो भी निर्देश होंगे उनके तहत कार्रवाई ही जाएगी। अगले निर्देशों तक अस्पताल बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
अधीक्षक के अनुसार, अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को ले जाने वाली मोहनपुर और एक अन्य गांव की आशा को नोटिस जारी किया गया है। प्रसव के लिए महिलाओं को निजी अस्पताल ले जाने वालीं आशाओं की सेवा समाप्ति कराई जाएगी।