फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nodal officer of the government tested the arrangements of Kovid Hospital

शासन के नोडल अधिकारी ने परखीं कोविड अस्पताल की व्यवस्थाएं

Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Nodal officer of the government tested the arrangements of Kovid Hospital
शाहजहांपुर। लखनऊ से आए कोरोना के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव खाद्य ओपी वर्मा ने रविवार को जिला अस्पताल और ददरौल में बने कोविड 19 अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां भर्ती संक्रमितों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने रविवार को यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी से कोरोना से संबंधित जानकारियां लीं। इसके बाद कोविड 19 अस्पतालों का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह जिला अस्पताल गए और वहां की व्यवस्थाएं चेक कीं। साफ सफाई के बारे में सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार व डिप्टी सीएमओ डॉ. लक्ष्मण सिंह से जानकारी ली। उन्होंने आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह बीएस पब्लिक स्कूल में बने एल-1 कोविड अस्पताल भी गए। वहां उन्होंने सीएमओ डॉ. एसपी गौतम के साथ काफी देर तक बातचीत की और कोरोना मरीजों की समुचित देखभाल करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोविड अस्पताल में भर्ती लोगों से भी बातचीत। उनसे भोजन-पानी, चिकित्सीय जांच, बेड सीट बदलने, शौचालय, स्नानागार की साफ सफाई की जानकारी ली। संक्रमितों से बातचीत के दौरान सचिव ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर भी दिया, जिससे रोगी किसी भी समस्या के बारे में बात कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed