{"_id":"577fbfea4f1c1bd2707fac6c","slug":"nkb-planting-10-million-of-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर 10 लाख की संपत्ति चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब लगाकर 10 लाख की संपत्ति चोरी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक घर में दो जगह नकब लगाकर 1.65 की नगदी सहित लगभग दस लाख रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी वाले घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। गांव कंधरपुर निवासी सतेंद्र कुमार काफी समय से गांव के बाहर की तरफ रोड के किनारे मकान बनाकर रह रहे हैं। गांव के पुराने मकान में उनके तहेरे भाई रामलड़ैते रहते हैं। रामलड़ैते की पुत्री की बृहस्पतिवार रात शादी थी। सतेंद्र के परिवार के लोग शादी में शामिल होने पुराने मकान पर गए थे। रात में सतेंद्र भी धान की रोपाई के लिए सिंचाई करने खेत पर चले गए। शादी की रस्म पूरी होने के बाद रात लगभग 12 बजे सतेंद्र की मां नन्हीं देवी, बहन सोनी देवी वापस घर आए और बाहर बने बंगले में सो गए। बड़ा भाई सुशील और पत्नी लीलावती घर के अंदर आंगन में सो गए। रात में किसी समय चोरों ने घर के दो कमरों में अलग अलग नकब लगाकर 1.65 लाख रुपए नगद, सोने के दो हार, चार चूड़ी, पांच लर, पांच अंगूठी, दो टीका, चांदी की दो जोड़ी पाय जेवरी, पांच सिक्के आदि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह सोनी ने कमरे का ताला खोला तो नकब लगी देखकर शोर मचाया। इससे परिवार में खलबली मच गई। तलाश करने पर खाली बक्से कुछ दूर खेत में पड़े मिले। बक्सों में रखी नगदी, जेवर और कीमती कपड़े आदि सामन गायब था। इस दौरान गांव के तमाम लोग भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसओ राजेश सिंह ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सतेंद्र की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन