फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nipun assessment test will be held in council schools on 18th and 19th

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों में 18 व 19 को होगा निपुण असेसमेंट टेस्ट

Tue, 29 Oct 2024 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 29 Oct 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Nipun assessment test will be held in council schools on 18th and 19th
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट यानि नेट 18 व 19 नवंबर को होगा। इसको संपन्न कराने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले में 2720 परिषदीय विद्यालयों में तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को परखने के लिए सरल एप के जरिये निपुण मूल्यांकन कराया जाना है। इसके तहत 18 व 19 नवंबर को यह टेस्ट कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं को ओएमआर शीट पर जवाब देना होगा। छात्र-छात्राओं को अभी से इसकी तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि 18 नवंबर को कक्षा एक से तीन तथा 19 नवंबर को कक्षा चार से आठ में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं का परख एप के माध्यम से निपुण लक्ष्य/लर्निंग आउटकम पर आधारित आकलन होगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं के वर्तमान अधिगम स्तर (जोड़कर शब्दों व अंक को पढ़ना, उनकी पहचान आदि) का पता लगाया जाएगा, ताकि गैप का पता लगाते हुए छात्र-छात्राओं को आवश्यकता के अनुसार सुधार के लिए प्रयास किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed