{"_id":"6ae0494e70b107cc180bfed0","slug":"nine-year-old-child-dies-run-over-by-a-pickup-truck-in-shahjahanpur-2026-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बंदरों से डरकर सड़क पर भागा मासूम, पिकअप की टक्कर से मौत; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: बंदरों से डरकर सड़क पर भागा मासूम, पिकअप की टक्कर से मौत; देखें वीडियो
Tue, 27 Oct 2026 12:27 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:27 PM IST
सार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर कस्बे में बंदरों के आतंक से डरकर भागे नौ वर्षीय आर्यन शर्मा की मंगलवार सुबह पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आर्यन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के मिर्जापुर कस्बे में बंदरों के आतंक ने एक परिवार के मासूम बच्चे की जान ले ली। मंगलवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बंदरों से डरकर भाग रहे नौ वर्षीय आर्यन शर्मा को पिकअप वाहन से टक्कर लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना पड़ोस में स्थित हांडा एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आर्यन शर्मा कस्बे में टायर पंचर की दुकान चलाने वाले सोनू शर्मा का छोटा बेटा था। बड़े भाई लविश शर्मा ने बताया कि आर्यन कस्बे के बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा दो में पढ़ता था। सुबह करीब 6:30 बजे आर्यन अपनी दादी निर्मला के साथ दुकान खोलने जा रहा था।
इसी दौरान सड़क किनारे बंदरों का झुंड देखकर वह डर गया और उनसे बचने के लिए भागने लगा। भागते समय वह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर पहुंच गया और तेज गति से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल आर्यन की मौत हो गई।

Trending Videos
परिवार में मचा कोहराम
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मिर्जापुर कस्बे और आसपास बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बंदरों के झुंड अक्सर सड़क और बाजार में घूमते रहते हैं। इससे राहगीरों और दुकानदारों में भय बना रहता है। लोग लंबे समय से बंदरों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं।