{"_id":"63598332fe70791c91731d0d","slug":"nine-people-killed-in-accidents-many-injured-shahjahanpur-news-bly50194956","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में नौ लोगों की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में नौ लोगों की मौत, कई घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मिर्जापुर में एक साल के बच्चे की जीने से गिरने से जान चली गई, उसकी मां को गंभीर चोट आई हैं। वहीं निगोही में घायल मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसों में मरने वालों में बदायूं जिले की एक महिला व सीतापुर का गल्ला व्यापारी भी शामिल है।
जीने से गिरकर एक महीने के बच्चे की मौत, मां घायल
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव पिहुआ निवासी वासुदेव मेहनत-मजदूरी करके परिवार पालते हैं। वासुदेव की शादी तीन साल पहले सुषमा के साथ हुई थी। एक महीने पहले ही सुषमा ने बेटे को जन्म दिया था। मंगलवार शाम वासुदेव खेत पर गए थे। बच्चे को गोद में लेकर सुषमा छत पर पड़े कपड़े लेने को जीने पर चढ़ रही थीं तभी वह लड़खड़ाकर गिर गईं। बच्चे के गिरने के बाद उसकी आवाज नहीं निकलने पर सुषमा ने शोर मचाया। ससुर रोशनलाल और पति वासुदेव को कॉल करके बुलाया। परिवारीजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। संवाद
टेंपो व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल दूसरे व्यक्ति की मौत
निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी सुरेश (45) की उपचार के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई। 21 अक्तूबर की रात निगोही के पुवायां मार्ग पर सीमेंट की दुकान के सामने टेंपो और लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो चालक लालबहादुर, सुरेश, बहादुर लाल, पिंटू, रामदास, प्रहलाद व हरिशंकर घायल हो गए थे। अगले दिन रामदास की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसी तरह हादसे में घायल सुरेश की हालत गंभीर होने पर बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
रिश्तेदारी में जा रहे बहनोई की मौत, साला घायल
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी मुकेश कुमार (38) की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका साला छोटेलाल घायल हो गया।
मुकेश कुमार की ससुराल जलालाबाद थाना क्षेत्र के वर्कजई मोहल्ले में है। उनका साला छोटेलाल मंगलवार को बहनोई मुकेश के घर आया था। उसके बाद छोटेलाल अपनी बहन सुरुचि की ससुराल सेहरामऊ दक्षिणी के गांव जलालपुर जाने के लिए बाइक से चल दिया। बाइक बहनोई मुकेश कुमार चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। शाम छह बजे सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव कनेंग के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुकेश की मौके पर मौत हो गई। जबकि छोटेलाल घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मुकेश की मौत से पत्नी निशा, बेटी शिवानी व बेटा सत्यम बिलख पड़े। संवाद
पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे सीतापुर के गल्ला व्यापारी की मौत
सीतापुर जिले के थाना महोली के कैशबाग निवासी गल्ला व्यापारी बाइक सवार विवेक कुमार (35) को नेशनल हाईवे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस से विवेक को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विवेक कुमार गल्ला खरीदने का काम करते थे। उनकी ससुराल तिलहर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर में है। बुधवार को भाईदूज पर पत्नी को छोड़ने वह ससुराल आए थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक से विवेक घर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये तुरंत ही राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे मृतक के साले राजीव ने बताया कि विवेक की दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। विवेक हेलमेट नहीं लगाए थे।
दीवार से गिरकर मजदूर की मौत
संभल जिले के थाना नक्शा के गांव सलारपुर निवासी गालिब (26) दीवार गिरने से घायल हो गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गालिब निगोही थाना क्षेत्र के गांव जठियापुर में स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करता था। दीवार से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से गालिब गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
बेटे के साथ मायके जा रही महिला की मिर्जापुर में बाइक से गिरकर मौत
बदायूं जिले के थाना कादरचौक निवासी बृजेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी (42) की बाइक से गिरने से मौत हो गई। वह भैयादूज पर मायके जा रही थीं। बुधवार को लक्ष्मी देवी अपने बेटे पंकज के साथ बाइक से मायके ग्राम कमालुद्दीनपुर थाना राजेपुर फर्रुखाबाद जा रही थीं। मिर्जापुर चौराहे पर अधिक भीड़ होने के कारण उसने बाइक के ब्रेक लगाए। तभी झटका लगने पर बाइक पर बैठी लक्ष्मी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिर्जापुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने शव को सीएचसी में रखवा दिया है।
कोलाघाट पुल पर भैंस से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम राजेरायपुर निवासी 32 वर्षीय रामू व उनके रिश्तेदार सुशील बाइक से कोलाघाट पुल को पार कर जलालाबाद जा रहे थे। कोलाघाट पुल पर पशुओं के निकलने के कारण रामू की बाइक भैंस से टकरा गई। हादसे में रामू व सुशील घायल हो गए। उन्हें सीएचसी जरियनपुर में ले जाया गया। जहां से फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। इधर,
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के चिड़िया मोलिया गांव निवासी बालिस्टर की बाइक मिर्जापुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तिलहर के गांव नरसा नगला निवासी श्यामलाल का बेटा धर्मेंद्र (34) और वेदपाल (20) बुधवार दोपहर बाइक से सामान खरीदने तिलहर बाजार आ रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बिलहरी मोड़ पर उनकी बाइक एक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
बाइक से गिरकर महिला की मौत
बेटे को सांप ने डसा था, उसे देखने जा रही थीं सोमवती
खुटार। युवक को सांप के डसने के बाद उसे देखने जा रही मां की बाइक से गिरकर मौत हो गई। परिवार ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव मुरादपुर निवासी रामनिवास के पुत्र अजीत कुमार को मंगलवार रात ढाई बजे सांप ने डस लिया था। अजीत के जानकारी देने पर रामनिवास अपने भाई कमलफूल के साथ अजीत को लेकर थाना मैलानी के गांव किशनपुर में झाड़फूंक कराने ले गए थे। कुछ देर बाद रामनिवास का दूसरा पुत्र अमित कुमार अपनी मां, पत्नी सोमवती (45) को लेकर किशनपुर जा रहा था। खुटार-गोला मार्ग पर कठिना नदी के पुल के पास सोमवती बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई।
अमित किसी तरह सोमवती को निजी डॉक्टर के यहां खुटार लाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए। बुधवार को सोमवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस को हादसे की जानकारी नहीं दी गई है। सोमवती की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, सोमवती के पुत्र अजीत की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
पुवायां/मझिगवां। सड़क हादसे में गंभीर घायल गांव उदना के 30 वर्षीय प्रीतपाल सिंह खिंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
गांव आंबा बुजुर्ग निवासी 28 वर्षीय राजीव गंगवार गांव के ही साथी 29 वर्षीय संजय शुक्ला के साथ 25 अक्तूबर को किसी काम से बंडा आए थे। शाम को घर जाते समय बंडा बिलसंडा रोड पर गांव पटना मोड़ के पास उनकी और गांव उदना के प्रीतपाल की बाइक आमने-सामने टकरा गई थी। हादसे में तीनों लोग गंभीर घायल हो गए थे। घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
परिवार के लोग प्रीतपाल को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए थे। इलाज के दौरान रात में उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रीतपाल के चचेरे भाई जगजीत सिंह की 24 नवंबर को शादी है। वह शादी के कार्ड बांटने गांव अजमतपुर गए थे। वापस घर आते समय हादसा हो गया। संवाद
सात महीने के बच्चे की मौत, महिला की जीभ कटी
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव कलक्टरगंज निवासी दिलीप के छह महीने के पुत्र अनुराग की टेंपो पलटने से मौत हो गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए।
बुधवार शाम दिलीप की पत्नी अपने सात माह के बच्चे अनुराग के साथ फर्रुखाबाद जा रहीं थीं। टेंपो पहाड़पुर गांव के पास पहुंचा। तभी उसका पिछला टायर फट गया। अनियंत्रित होकर टेंपो रोड किनारे पलट गया। हादसे में अनुराग की मौत हो गई। जबकि कलान थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी नवाब सिंह की पत्नी अनीता की जीभ कट गई। हादसे में कई अन्य सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों ने सभी को टेंपो से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल भेजा गया है।