फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nigohi route to stop toll collection performance

निगोही मार्ग पर टोल वसूली रोकने के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Apr 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nigohi route to stop toll collection performance
भाजपा महिला मोर्चा ने निगोही मार्ग पर अवैध टोल वसूली करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। लोगों ने अधिकारियों से टोल वसूली तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

बरेली मंडल की जिलाध्यक्ष डॉ. रागिनी संजीव ने अपनी टीम के साथ शनिवार को कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए पत्र में डॉ. रागिनी ने कहा कि निगोही मार्ग पर कुछ माफिया छावनी परिषद का बोर्ड लगाकर उधर से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जानकारी लेने पर उन्हें टोल वसूली का ठेका होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर न तो कोई नई सड़क का निर्माण हुआ है और न ही कोई पुल बना है, जिसका ठेका देकर टोल वसूली कराई जाए। भाजपा नेता ने इस वसूली को अनैतिक बताते हुए तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राघवेंद्र सिंह, शिव कुमार, अजय कुमार, प्रदीप राठौर, सुनील कुमार, संजीव सिंह, सागर शर्मा, प्रगति गुप्ता, नगीना गुप्ता, विमलेश, रेहान गनी खां, वंदना पांडेय, मेघा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed