फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newly constructed road dug up; orders issued for an FIR.

Shahjahanpur News: नई बनी सड़क को खोदा, एफआईआर के निर्देश

Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed road dug up; orders issued for an FIR.
अंटा चौराहा से अंजान चौकी तक नई सड़क पर खोदे गए गड्ढे की हुई मरम्मत। संवाद
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र में नई बनी सड़क को खोदे जाने पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने इस मामले में चीफ इंजीनियर आशीष त्रिवेदी और जीएम जलकल विजय मौर्या से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


अंटा चौराहा पर चार दिन पहले सड़क पर डामर बिछाई गई। इसके बाद पाइप लाइन की मरम्मत करने के लिए सड़क पर खोदाई करा दी गई। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण के बाद बिना अनुमति खोदाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले से एक समिति गठित की जा चुकी है और अब शहर में किसी भी सड़क की खोदाई सिटी मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना नहीं होगी। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई विभाग या अधिकारी इस व्यवस्था का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। हालांकि गड्ढा भर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

------
अंटा चौराहा से अंजान चौकी जाने वाली नई रोड पर खोदाई के मामले में चीफ इंजीनियर और जीएम जलकल से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इनके स्पष्टीकरण के आधार पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed