फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New volleyball saplings will be prepared in Kant

Shahjahanpur News: कांट में तैयार होगी वाॅलीबॉल की नई पौध

Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
New volleyball saplings will be prepared in Kant
कांट की आयुष अकादमी में खेल के लिए तैयार खड़ी ​खिलाड़ी। स्रोत: अकादमी
शाहजहांपुर। कांट कस्बे के गढ़ी पश्चिमी में वाॅलीबॉल के प्रति रुचि रखने वाली बालिकाओं को प्रशिक्षण देने के लिए सात अगस्त को ओपन ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें चयनित होने वाली खिलाड़ियों को कैंप लगाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष स्पोर्ट्स अकादमी में आसपास के गांवों की बालिकाएं नि:शुल्क वाॅलीबॉल खेलने आती हैं। जिला स्तर पर मजबूत टीम को तैयार करने के लिए अकादमी में सात अगस्त को ओपन ट्रायल का आयोजन किया है। कोच और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि वाॅलीबॉल के प्रति रुचि रखने वाली 17 वर्ष से कम आयु की किशोरियों के लिए निशुल्क ट्रायल होगा।
विज्ञापन

इसमें चयनित होने वाले खिलाड़ियों को आठ दिन का कैंप लगाकर प्रशिक्षित किया जाएगा। उसमें बेहतर खिलाड़ी चयनित कर उन्हें सुबह और शाम को कोचिंग दी जाएगी। संस्था के संस्थापक संजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रायल में शारीरिक दक्षता और खेल कौशल को देखते हुए प्रशिक्षण के लिए चयन होगा। बताया कि उनके यहां प्रशिक्षित खिलाड़ी जिले से लेकर मंडल तक अपने खेल का लोहा मनवा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed