{"_id":"60c7a5638ebc3e5de91deb41","slug":"new-platform-shahjahanpur-news-bly4498127145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में नया प्लेटफार्म बनना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में नया प्लेटफार्म बनना शुरू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोरखपुर से आने वाली ट्रेनों का ठहराव रोजा स्टेशन पर होगा। जिसके लिए अलग से ट्रैक डालने के साथ ही एक करोड़ की लागत से नया प्लेटफॉर्म तैयार किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। इस प्लेटफॉर्म के बनने के बाद रोजा में कुल पांच प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। इसके साथ ही यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
वर्तमान समय में रोजा रेलवे स्टेशन पर चार प्लेटफॉर्म हैं। जिन पर अप व डाउन लाइन की ट्रेनों का ठहराव होता है। इस बीच सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को रुक कर इंतजार करना पड़ता था। पिछले दिनों मंडलीय अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान रोजा में एक और प्लेटफॉर्म बनाने की मंजूरी दी थी। जिस पर काम शुरू हो गया है। यह लाइन पड़ने के बाद सीतापुर की ओर से आने वाली ट्रेनों को आउटर सिग्नल पर नहीं रुकना पड़ेगा। गोंडा, सीतापुर, गोरखपुर होते हुए हावड़ा जाने वाली ट्रेनों को एक और रूट मिल जाएगा।
रोजा-सीतापुर होते हुए गोरखपुर जाने पर करीब 60 किलोमीटर की दूरी कम हो जाती है। नया प्लेटफॉर्म बनने से सत्याग्रह एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस आदि ट्रेनें नए प्लेटफॉर्म से होकर गुजरेंगी। जिसका लाभ रोजा वासियों को मिलेगा। रोजा-सीतापुर डबल लाइन इलेक्ट्रिक रूट चालू होने के बाद दिल्ली, रुड़की, कानपुर होकर जाने वाली ट्रेनें इसी रूट से निकाले जाने की चर्चा है। प्रथम चरण में 600 मीटर का प्लेटफॉर्म और द्वितीय चरण में आधुनिक वेटिंग हॉल, शौचालय, टी स्टॉल, बुक स्टॉल का निर्माण होगा। यह निर्माण कार्य सितंबर माह तक पूरा हो जाएगा। निर्माण पूरा होते ही कई और ट्रेनों के संचालन की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोजा में 600 मीटर लंबा नया प्लेटफॉर्म बनवाया जाएगा। जिसकी लागत करीब एक करोड़ होगी। प्लेटफॉर्म को सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। गोरखपुर को जाने वाली ट्रेनें इसी प्लेटफॉर्म से होकर गुजरेंगी। - अजीत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रोजा