शाहजहांपुृर। रोडवेज बस अड्डा परिसर में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा के निर्देश पर शाखाध्यक्ष राजेश पांडेय की अध्यक्षता में महिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमे गोला डिपो से आए क्षेत्रीय संयोजक प्रमोद मिश्रा ने सर्वसम्मति से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की।
इस दौरान नीता श्रीवास्तव को शाखा अध्यक्ष, बबिता सिंह को शाखा मंत्री तथा अर्पिता वर्मा को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। रिचा अग्निहोत्री को उपाध्यक्ष, गौरी शर्मा को संयुक्त मंत्री एवं मोहम्मद अंसारी को संगठन सचिव बनाया गया। इस अवसर पर प्रतिभा, नसीम बानो, पूनम देवी, स्वाति सिंह, रजनी मिश्रा, विनोद, सुशील सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद