फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   navratra celebration

शारदीय नवरात्र के लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां पूरीं

Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
navratra celebration
शाहजहांपुर में नवरात्र की पूर्व संध्या पर मां दुर्गा की मूर्ति का श्रृंगार करते बाबा विश्वनाथ म? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को मंदिरों और घरों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तैयारियां की गईं। वहीं बाजार में भी पूजन सामग्री और फलाहार खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी। प्रतिपदा से नवमी तक शारदीय नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत बृहस्पतिवार को मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ होगी।
विज्ञापन

इसके बाद अगले आठ दिन तक शक्ति के अगल-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र को लेकर शहर के सभी प्रमुख घरों व मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों की साज सज्जा भी हो गई है। वहीं घरों में भी नवरात्र की तैयारियां चलीं, साफ-सफाई की गई। शारदीय नवरात्रों को लेकर शहर के टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, नवदुर्गा मंदिर, संकट मोचन मंदिर, चौक में दुर्गा माता मंदिर आदि में पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। देवी देवताओं की प्रतिमाओं का शृंगार किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर के आसपास की गई है सफाई
मंदिर के आसपास व बाहर नगर निगम की ओर से विशेष सफाई कराई गई। कहीं-कहीं मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मंदिरों में तथा आसपास सफाई कराई गई, ताकि पूजा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के किए गए हैं इंतजाम
पुलिस प्रशासन द्वारा नवरात्र के लिए मंदिरों के आसपास व बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज की ड्यूटियां लगा दी हैं। उन्हें वहां निगरानी रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
इस बार नवरात्र नौ दिन की जगह आठ दिन के होंगे। तीसरा और चौथा नवरात्र एक साथ होगा। दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण शुक्ला ने बताया कि नवरात्र पर्व पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 3:28 बजे तक रहेगा। तीसरा और चौथा नवरात्र नौ अक्तूबर को होगा। 13 अक्तूबर को अष्टमी मनाई जाएगी। सुबह 8:58 बजे तक भद्रा तिथि रहेगी। इसके बाद नौ बजे से शाम तक लोग कन्या पूजन कर सकेंगे। इसके अलावा 14 अक्तूबर को नवमी तिथि पूरा दिन होगी। बताया कि शाम 6:53 बजे नवमी तिथि रहेगी। इस दौरान एक से नौ साल तक की कन्याओं का पूजन शुभ रहेगा।

बाजार में खरीदारी को उमड़े लोग
शहर के प्रमुख बाजारों में बहादुरगंज, चौक, जलालनगर बजरिया में नवरात्र के लिए लोग पूजन सामग्री करते नजर आए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आने लगी। लोग पूजन सामग्री जिसमें लाल चुनरी, नारियल, लाल सिंदूर, देशी घी, धूप, अगरबत्ती खरीदते नजर आए। इसके अलावा कूटू, सिंघाड़े का आटा और व्रत सामग्री की भी महिलाओं ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed