फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Navika and Shrestha got first place in musical chair

Shahjahanpur News: नविका व श्रेष्ठ ने म्यूजिकल चेयर में पाया पहला स्थान

Sun, 29 Sep 2024 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 29 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Navika and Shrestha got first place in musical chair
अग्रसेन भवन में शनिवार को अग्रसेन जयंती समारोह में म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ब
शाहजहांपुर। अग्रसेन भवन में शनिवार को श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ हो गया। पहले दिन खेल प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन


म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। प्रथम वर्ग कक्षा आठ तक के बालक-बालिकाओं में नविका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ग्रुप कक्षा 12 तक के बालक-बालिकाओं में श्रेष्ठ गोयल अव्वल रहे। वरिष्ठ ग्रुप में 60 महिलाओं में सीमा अग्रवाल पहले स्थान पर रहीं। इसके बाद बिजनेस प्लानिंग प्रतियोगिता हुई, जोकि व्यापार प्रारंभ करने के तरीकों पर आधारित रही। समिति अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, विद्या तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. संजीता अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के सामने दीप जलाया। इस मौके पर सचिव रवि अग्रवाल, संयोजक हर्षवर्धन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमित गर्ग, मनोज अग्रवाल, अरविंद कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed