फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Narmu members protest against new pension by drinking bidi

नरमू के सदस्यों ने बीड़ी पीकर जताया नई पेंशन का विरोध

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Narmu members protest against new pension by drinking bidi
शाहजहांपुर में न्यू पेंशन स्क्रीम के विरोध में बीड़ी पीकर विरोध प्रदर्शन करते नार्दर्न रेलवे मे - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नई पेंशन योजना के विरोध में सोमवार को नॉदर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के सदस्यों ने बीड़ी पीकर अपना विरोध जताया। शाहजहांपुर के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में सभी सदस्य रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है। बीड़ी पीने से उम्र कम होती है। जब पुरानी पेंशन ही नहीं तो लंबी उम्र किसके सहारे जिएंगे। इसलिए विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से बीड़ी पी रहे हैं, ताकि सरकार हमारी पीड़ा को समझे। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलती थी, लेकिन केंद्र सरकार उसे खत्म कर नई पेंशन योजना लागू करने पर उतारू है।
विज्ञापन

सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार को युवा रेल कर्मचारियों के संबंध में सोचना चाहिए। नई पेंशन योजना से उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। किसी भी तरह का लाभ उनको नहीं मिल पाएगा। इस दौरान शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सहायक सचिव शिवम सक्सेना, अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राजीव, समरदीप, अशरफ, सचिन, केशरी, चंदा, मोहित, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed