फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Namaz will be offered in Idgah and mosques

ईद-उल-अजहा आज, ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जाएगी दो रकआत नमाज

Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Namaz will be offered in Idgah and mosques
शाहजहांपुर में रविवार को होने वाली बकरीद की नमाज को लेकर टोपी खरीदते मुस्लिम समाज लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। त्योहार पर जानवरों की कुर्बानी के लिए स्थल तैयार हो गए हैं। ईदगाह बड़ा खुत्बा और ईदगाह गदियाना में भी तैयारी पूरी कर ली गईं। मेले के लिए दुकानें भी सज गईं। वहीं, दूसरी तरफ पूरे दिन बाजार में रौनक रही। लोगों ने सूतफेनी, सेवई आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही ईदगाहों पर कई दिन से चल रहा साफ-सफाई का दौर पूरा हो गया। नमाजियों के लिए चूने से सफे भी तैयार करा ली गई। कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी भी की गई। महिलाओं ने चूड़ी, कॉस्मेटिक, कपड़े आदि खरीदे तो कुर्ते-पायजामे की दुकानों पर पुरुषों की भीड़ नजर आई है। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने बताया कि ईद-उल-अजहा की कुर्बानी हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की उस कुर्बानी की यादगार है। उन्होंने अमन के साथ त्योहार मनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

तीन लाख रुपये बकरे की मांग
पूरे दिन बकरों की खरीदारी होती रही। लाल इमली चौराहे, बहादुरगंज, मंडी समेत कई स्थानों पर बकरा मंडी सजीं। शहर से सटे काजीपुर गांव में बकरे की कीमत तीन लाख रुपये रखी गई। दावा है कि बकरे के कान के नीचे मोहम्मद लिखा है। बकरे को देखने के लिए कई लोग पहुंचे, लेकिन कीमत सुनकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
त्योहार पर अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए पुलिस ने होमवर्क कर लिया है। त्योहारों पर 224 रिक्रूट आरक्षी, एक कंपनी पीएसी और थानों का पुलिस फोर्स लगाया गया है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहार के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
ईद का समय
7.30 बजे ईदगाह बड़ा खुत्बा
8.00 बजे ईदगाह छोटा खुत्बा
7.30 बजे ईदगाह गदियाना
7.45 बजे जामा मस्जिद
-त्योहार शांति पूर्वक मनाएं। इस दिन नेकी करने के लिए गरीबों की मदद भी करें, ताकि उनकी भी ईद अच्छी तरह से मना सकें। किसी भी हाल में अमन और भाईचारा नहीं बिगड़ना चाहिए। -मौलाना हुजूर अहमद मंजरी, शहर पेश इमाम

-बकरीद के लिए पूरी तैयारी कर ली गई। थानावार समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस की ड्यूटी भी लगा दी गई, साथ ही हम खुद भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं। धर्मगुरुओं के साथ बैठकर शासन के निर्देशों के बारे में जानकारी दे दी गई है। -एस आनंद, एसपी

शाहजहांपुर में चूडिय़ां खरीदतीं मुस्लिम महिलाएं । संवाद

शाहजहांपुर में चूडिय़ां खरीदतीं मुस्लिम महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed