फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Naib Tehsildar catches illegal mining... two tractor-trolleys seized.

Shahjahanpur News: नायब तहसीलदार ने पकड़ा अवैध खनन...दो ट्रैक्टर-ट्राॅलियां सीज

Wed, 07 Oct 2026 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar catches illegal mining... two tractor-trolleys seized.
पुवायां थाने में खड़ी खनन में  पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली। संवाद
पुवायां। नायब तहसीलदार अमित कुमार ने मंगलवार को गांव लुकटहा में मिट्टी खनन करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ लीं। खनन करने वालों ने जो अनुमति पत्र दिखाया, वह गांव मीरपुर का था। इसके बाद थाने पहुंचे खनन अधिकारी ने दोनों ट्राॅलियों को सीज करा दिया।
विज्ञापन

लोकभारती संस्था के पदाधिकारियों ने भैंसी नदी के किनारे के खेतों में अवैध मिट्टी खनन होने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार ने दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। इस दौरान चालक जेसीबी लेकर भाग निकला। अधिकारियों ने अनुमति देखी तो वह गांव मीरपुर की निकली।
विज्ञापन

सूचना पर खनन अधिकारी डीके आर्या थाने पहुंचे और दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियां सीज करा दीं। लुकटहा के एक किसान के नाम दर्ज खेत पर मिट्टी खनन किया जा रहा था। खनन अधिकारी ने बताया कि अगर खेत मालिक की ओर से थाने में तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। तहरीर नहीं मिलने की स्थिति में राजस्व विभाग की ओर से भी कार्रवाई की जा सकती है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
मिट्टी खनन के आरोप में तीन ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज


कांट। पुलिस व प्रशासन ने अवैध खनन करती तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी हैं। मंगलवार रात खनन अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक अनुज तोमर के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस बीच टीम को सूचना मिली कि नगर के कमलनैनपुर इलाके में मदनापुर रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची टीम ने मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कीं। पूछताछ में चालक खनन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियां सीज की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed