फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Nigam

नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों से हटवा दिए होर्डिंग

Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam
शाहजहांपुर। नगर निगम ने महानगर के सार्वजनिक स्थानों पर मार्गों के किनारे अवैध रूप से विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं द्वारा प्रचार सामग्री के तौर पर लगवाए गए होर्डिंग शुक्रवार को दोपहर हटवा दिए। शासन से संविदा पर नगर निगम में नियुक्त पूर्व सैनिकों की टीम ने जेसीबी के जरिए फ्लैक्सी बैनर नष्ट करके उतारे गए होर्डिंग जब्त कर लिए।
विज्ञापन

गत वर्ष नगर निगम में होर्डिंग लगाने का ठेका 90 लाख रुपये में हुआ था। चालू वित्त वर्ष 2019-20 में गत एक अप्रैल को नया ठेका होना था, लेकिन नगर आयुक्त समेत निगम के अधिकारियों की अन्य कार्यों मेें व्यस्तता के कारण होर्डिंग लगाने का ठेका नहीं हो सका। इसके बावजूद तमाम लोगों ने अपनी संस्थाओं समेत विभिन्न कंपनियों का प्रचार करने वाले होर्डिंग्स अवैध रूप से लगा दिए। टाउनहाल, गांधी भवन, रोडवेज के सामने, गर्रा फाटक, कचहरी तिराहा आदि के आसपास होर्डिंग्स की भरमार हो गई। चौराहों पर तीखे मोड़ के पास तिरछे होर्डिंग इस तरह लगाए गए कि सामने से आने वाले वाहन चालकों को कुछ दूर आगे देखने में भी दिक्कत हो रही थी। गर्रा फाटक और टाउनहाल में हॉकी क्लब मैदान के इर्द-गिर्द इसी तरह होर्डिंग लगाए गए जो रोड पर विजुअलिटी में बाधक बन रहे थे। नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने ऐसे सभी होर्डिंग हटवाने का अभियान शुक्रवार से शुरू करा दिया। अभियान की शुरुआत टाउनहाल से की गई है। जब्त किए गए होर्डिंग निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी के साथ चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर रोशनी गोदाम पहुंचा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed