{"_id":"5e4eda4e8ebc3ef2ac0d97fb","slug":"nagar-ayukt-made-acused-in-green-trees-cutting-shahjahanpur-news-bly396730025","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुमति पेड़ों के कटान पर ठेकेदार और नगर निगम को बनाया गया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुमति पेड़ों के कटान पर ठेकेदार और नगर निगम को बनाया गया आरोपी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिना एनओसी हरे पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने ठेकेदार के साथ ही नगर निगम को भी आरोपी बनाया है। अब वन विभाग ठेकेदार और नगर निगम को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रहा है।
जीआईसी तिराहे से सुभाष चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण के साथ ही नाला निर्माण कराया जा रहा है। नाला निर्माण में बाधा बन रहे हरे पेड़ों को नगर निगम के ठेकेदार ने वन विभाग से बिना अनुमति लिए कटवा दिया। वन विभाग के रेंजर आरपी सिंह ने बताया कि सुभाष चौराहे के पास नाला निर्माण कराने वाले नगर निगम के ठेकेेदार राजाराम के साथ ही नगर आयुक्त को भी आरोपी बनाया गया है। साथ ही वन विभाग ने काटे गए पेड़ों की लकड़ी भी कब्जे ले ली है। इस लकड़ी की तौल कराने के बाद उसकी लागत निकली जाएगी। उसी के मुताबिक आरोपी ठेकेदार और नगर निगम से जुर्माने की राशि वसूली जाएगी, जोकि लकड़ी की कीमत से पांच गुना होगी। निर्धारित समय पर जुर्माना अदा न करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ठेकेदार ने बिना अनुमति के छह पेड़ों को कटवाया है।
सुभाष चौराहे के पास नाला निर्माण के लिए पेड़ों को काटने और केस दर्ज किए जाने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी की जाएगी। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त शाहजहांपुर।