{"_id":"514f3143d4a9031a1556df1d6be8eebd","slug":"my-parents-were-shifting-iridescent-presentations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रधनुषी प्रस्तुतियां देख झूम उठे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रधनुषी प्रस्तुतियां देख झूम उठे अभिभावक
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 15 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
लीड कान्वेंट का 12वां वार्षिकोत्सव मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रहा। गांधी भवन में हुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ पुलकित खरे ने सर्वधर्म समभाव के प्रतीक चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, कवि डॉ. इंदु अजनबी आदि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में कौशलेंद्र, गुरप्रीत और रंजीता को सवश्रेष्ठ शिक्षक, तूलिका तिवारी को ओवरआल एचीवमेंट अवार्ड और छात्रा जन्नत फातिमा को लीड शाइनिंग स्टार से नवाजा गया।
समारोह का शुभारंभ रितिका, शादमा, श्रेया, अदिति, जैनब, लक्षिता, तनिष्का, इफ्रा, रिया, आकाशी, तृषा, यति, अभिमान्या, अलीना, इकरा, लायबा आदि बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य और फिजा, वीनस, विचित्र, फैजान, आयुष्मान, फरीद, सुखमीत, उज्ज्वल, जमा, अक्षय, शशांक, आजम, अदनान, प्रशांत, श्रेयांस, अभिराज आदि बच्चों ने स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। इसके पश्चात अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों ने चंदा चमके चमचम, तितली उड़ी उड़ जो चली, आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं, पार्टी आल नाइट, डिस्को डांस, देश रंगीला, सारे जहां से अच्छा, प्रेम रतन धन पायो, फेयरी डांस, कव्वाली, पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, हनुमान चालीसा, जय हो, हॉरर शो, नागालैंड नृत्य, माइकल जैक्शन डांस, रंगीला नौकर, सलमान खान का जलवा, कथक, वंदे मातरम्, द मर्चेंट ऑफ वेनिश, सर्वधर्म समभाव नृत्य आदि मनमोहक नृत्य और हिंदथी-अंग्रेछजी नाट प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।