फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

झगड़े के दौरान चली गोली लगने से युवक की मौत

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
murder
पुवायां। पुरानी रंजिश में हुए विवाद में लाठी, डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। इसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। दूसरे पक्ष से भी एक व्यक्ति लाठी, डंडों से घायल हुआ है। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना शाम लगभग सात बजे की है।
विज्ञापन

गांव नवलपुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने पिता 45 वर्षीय सर्वेश कुमार, चाचा देव सिंह, रूम सिंह और श्रमिकों के साथ रविवार शाम गन्ने की बुवाई कर रहे थे। इस बीच गांव के ही रामकुमार यादव अपने परिवार और मिलने वाले करीब 20 से 25 लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और पुरानी रंजिश में पिता से गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी, डंडों से हमला कर दिया और रामकुमार ने तमंचे से उनके पिता सर्वेश को पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन

सर्वेश के घायल होकर गिर जाने के बाद भाग रहे रामकुमार को सर्वेश के परिवारवालों ने पकड़ लिया। लोगों ने रामकुमार की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी गंभीर घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग मौके से भाग निकले। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव पहुंची और घायलों को उनके परिवार के लोगों के साथ पुवायां सीएचसी लाया गया। डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सर्वेश को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रामकुमार और सर्वेश की पुरानी रंजिश है। सर्वेश आदि खेत पर थे, जहां रामकुमार और उनके पिता शिव सिंह ने खेत पहुंचकर फायरिंग कर दी, जिससे सर्वेश घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। रामकुमार का पुलिस सुरक्षा में इलाज चल रहा है और शिव सिंह फरार है, उनकी तलाश की जा रही है।
छह माह से चल रहा था विवाद
पुवायां। सर्वेश और रामकुमार के परिवार के बीच काफी समय से वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। छह माह में कई बार विवाद होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण विवाद बढ़ता रहा और रविवार शाम सर्वेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सर्वेश सिंह कुशवाहा के पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता ने गांव में कुछ जमीनें खरीदी थीं। उनके परिवार के तरक्की करने से रामकुमार यादव और उनके परिवार के लोग ईर्ष्या रखते थे। इस कारण आए दिन विवाद करते रहते थे। सर्वेश के भाई देव सिंह ने छह माह पूर्व सफाई कर्मचारी को रोज गांव आने को कहा था, इसको लेकर रामकुमार यादव से विवाद हुआ था। देव सिंह को पीटा गया था। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी। इसके बाद करीब तीन माह पूर्व रामकुमार शराब के नशे में उनके चाचा देव सिंह और रूम सिंह को गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके दोनों चाचा को पीटा गया था, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

तीन माह पूर्व एक अन्य घटना में उनके चाचा देव सिंह की बाइक की टक्कर रामकुमार के परिवार के ही प्रतिपाल यादव के पुत्र को लग गई थी। प्रतिपाल के पुत्र को कोई चोट नहीं आई थी, लेकिन इसके बाद भी देव सिंह को पीटा गया था। इस मामले की शिकायत भी पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने सर्वेश को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed