फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder,dead body,crimc

फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का लगाया आरोप

Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
murder,dead body,crimc
रमनपाल का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह रमनपाल (24) का शव एक मकान में टिनशेड में लगी बल्ली से फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में शव मिला है, वहां रहने वाली एक युवती से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के घरवाले भागे हुए हैं। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर हरा निवासी छेदालाल का बेटा रमनपाल शनिवार सुबह करीब दस बजे फोन कॉल आने के बाद घर से निकला था। वह घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजन ने उसकी शाम तक तलाश की। रविवार सुबह थाना कांट क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने परिजन को फोन पर बताया कि रमनपाल का शव मकान में टिनशेड की बल्ली से रस्सी के फंदे पर लटका हुआ है। रमनपाल के परिजन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने मकान की छानबीन कर शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिस मकान में शव मिला, वहां कोई नहीं था। रमनपाल के मामा सूरजपाल का आरोप है कि मकान में रहने वाले लोगों ने ही उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया और भाग गए। बताया जा रहा है कि रमनपाल अक्सर उस मकान में रहने वाली एक युवती से फोन पर बातचीत करता था। हालांकि परिजन यह नहीं बता पा रहे थे कि रमनपाल का उस युवती से प्रेम प्रसंग था या नहीं। रमनपाल सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह ठेके पर चप्पल बनाने का काम करता था। रमनपाल का शव मिलने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। मकान में रहने वाले लोगों की भी तलाश की जा रही है।

ग्रामीणों ने रमनपाल को घर आते-जाते देखा था
रमनपाल के कुछ रिश्तेदार उसी गांव में रहते हैं। अक्सर रिश्तेदार और ग्रामीण रमनपाल को उस परिवार के घर आते-जाते देखते थे। दबी जुबान में ग्रामीणों ने बताया कि जिस मकान में उसका शव मिला है, वहां रहने वाली एक युवती से रमनपाल का प्रेम प्रसंग था। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग की भनक लगने के बाद प्रेमिका के परिवार ने उसकी हत्या करके शव को लटका दिया और घर छोड़कर भाग गए। पुलिस भी इसी एंगल पर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं रमनपाल के परिजन प्रेम प्रसंग की बात पर खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed