{"_id":"69937822f82978a8f40eedff","slug":"murder-charge-in-case-of-death-of-e-rickshaw-driver-keruganj-intersection-blocked-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-165764-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में हत्या का आरोप, केरुगंज चौराहा पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालक की मौत के मामले में हत्या का आरोप, केरुगंज चौराहा पर लगाया जाम
विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली के मोहल्ला मघईटोला निवासी ई-रिक्शा चालक 35 वर्षीय मनोज की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार सुबह केरूगंज चौराहा पर शव रखकर जाम लगा दिया। चौक कोतवाली व आरसी मिशन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुनील ने बताया कि भाई मनोज ई-रिक्शा चलाते थे। रविवार की शाम भाई ने कहा था कि महिला थाने तक जा रहे हैं। इसके बाद रात करीब करीब साढ़े आठ बजे भाई ने अपनी पत्नी ललिता को फोन किया। बताया कि उनके साथ कुछ लोगों ने आरसी मिशन क्षेत्र में मारपीट की है। सूचना मिलते ही परिवार के लोगो मौके पर गए।
देखा कि मनोज वहां बेहोशी हालत में पड़े हुए थे। तुरंत मनोज को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया गया। उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भाई के शरीर पर चोट के निशान हैं। कैमरे चेक कर मारपीट करने वाले की पहचान कर उन पर रिपोर्ट दर्ज की जाए। वहीं, मनोज के शव को देख उनके परिजन रोते-रोते बेहाल हो गए हैं। पत्नी ललिता बेसुध हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं जिनकी जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जाम खुलवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।