फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder and suicide in Shahjahanpur Rama-Mukesh had conversation on phone 2880 times in two and a half months

UP: हत्या और सुसाइड से पहले 40 बार फोन पर बात... ढाई माह में 2880 बार रामा- मुकेश के बीच कॉल; डिटेल से खुलासा

Thu, 07 Dec 2023 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 07 Dec 2023 11:19 AM IST
सार

शाहजहांपुर के निगोही के तिंदुलिया में भाई की साली की हत्या और आत्महत्या करने वाले मुकेश को लेकर नया खुलासा हुआ है। दोनों के बीच ढाई माह में 2880 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली है। घटना वाले दिन भी 40 बार फोन पर बात हुई थी।

विज्ञापन
Murder and suicide in Shahjahanpur Rama-Mukesh had conversation on phone 2880 times in two and a half months
Shahjahanpur Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गांव तिंदूलिया निवासी मुकेश यादव ने अपने छोटे भाई धीरेंद्र की साली रामा की सोमवार रात गोली मारकर हत्या के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया था। इस मामले में परिजन भले ही प्रेम प्रसंग की बात न कह रहे हों लेकिन पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली है।
विज्ञापन


इसमें दोनों के बीच पिछले ढाई माह में 2880 बार फोन पर बात होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को दोनों का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार भी किया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही। सोमवार को लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के परसपुर गांव निवासी 22 वर्षीय रामा के चचेरे भाई छोटू यादव की बरात गांव बबुरी आई थी। 
विज्ञापन


एक पैर से दिव्यांग मुकेश ने आखिरी बार घटना से पहले रात नौ बजे रामा के मोबाइल फोन पर कॉल की थी। इसके बाद मुकेश उसे बाइक से तिंदूलिया ले आया था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसका चचेरा भाई अजमेर सिंह मवेशियों के बांधने वाले स्थान पर पहुंचा तो वहां रामा और मुकेश लहूलुहान हालात में पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को गोली लगी थी। रामा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी जबकि मुकेश की सांसें चलती देखकर परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को 40 बार कॉल की गई। अंतिम बार रात नौ बजे मुकेश ने रामा को फोन किया था। माना जा रहा है कि रामा के गांव पहुंचने के बाद मुकेश ने उसे फोन किया होगा।

सटाकर मारी गई थी गोली, निकल गई आर-पार
मंगलवार को दोनों के शव समय से पोस्टमार्टम हाउस पर नहीं पहुंच पाए थे। इस कारण उनका पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में सटाकर तमंचा चलाए जाने से गोली आरपार हो जाने की पुष्टि हुई है। रामा का शव परिजन अपने गांव नहीं ले गए, बल्कि निगोही के तिंदुरिया में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

 

शाम करीब साढ़े छह बजे पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव में ले जाया गया। सूरज ढल जाने के बाद भी शवों की स्थिति को देखते हुए शाम को गांव के बाहर एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जवान बेटे की मौत की वजह से मुकेश के पिता ओमकार बार-बार बेहोश हो रहे थे। छोटे भाई धीरेंद्र ने मुखाग्नि दी।
 

मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवा ली गई है। मुकेश के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में अभी तक यही लग रहा है कि मुकेश ने पहले रामा को और फिर खुद को गोली मारी है। अगर कोई पक्ष तहरीर देता है तो उस पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed