{"_id":"6a67be54b05f14b2240fa86c","slug":"murder-accused-shot-in-the-shoulder-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-180115-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हत्यारोपी को संदिग्ध हालात में कंधे पर लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हत्यारोपी को संदिग्ध हालात में कंधे पर लगी गोली
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती गोली से घायल अवधेश सिंह। संवाद
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के मथाना गांव में रविवार रात हत्या के मुकदमे के आरोपी 65 वर्षीय अवधेश सिंह को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मार दी गई। गोली उनके कंधे में लगी। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनकी बेटी की तहरीर पर तीन नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मथाना गांव निवासी मोनिका ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उनके पिता अवधेश सिंह गांव के बाहर टहलने गए थे। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह मौके पर पहुंचीं तो उनके पिता सड़क किनारे घायल पड़े थे।
आरोप है कि धीरपुर उर्फ सैदपुर पहाड़ी गांव निवासी विनय शुक्ला, सचिन शुक्ला, सूरज शुक्ला तथा दो अज्ञात लोग दो बाइकों से आए और उनके पिता को गोली मारकर भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने अस्पताल में घायल अवधेश सिंह और उनकी बेटी के बयान भी दर्ज किए। देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में लेने की चर्चा रही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की।
--
पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
घायल अवधेश सिंह ने बताया कि सात-आठ वर्ष पहले भाई के साथ हुए विवाद में रामलखन की मौत हो गई थी। रिश्तेदारी के कारण उन्हें भी उस हत्या के मुकदमे में नामजद किया गया था। वह जमानत पर बाहर हैं। उनका आरोप है कि मुकदमे की तारीख पर आने-जाने के दौरान आरोपी लगातार धमकी देते थे और उसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।
--
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-शुभम वर्मा, सीओ सदर