फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder accused are threatening, family is sitting on strike

Shahjahanpur News: धमका रहे हत्यारोपी, धरने पर बैठा परिवार

Thu, 24 Oct 2024 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Murder accused are threatening, family is sitting on strike
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते पीड़ित। संवाद
शाहजहांपुर। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई न होने पर पीड़ितों के साथ बहुजन क्रांति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम और एसपी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। हत्यारोपियों पर धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


कटरा के मोहल्ला तहवारगंज निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उनके पुत्र अशोक (24) कटरा मंडी स्थित एक आढ़त में नौकरी करता था। आठ जुलाई को आढ़त संचालक अखिलेश, दीपक, राहुल आदि ने अशोक को शाम 4:00 बजे गाड़ी से सब्जी उतारने के लिए बुलाया था। इन लोगों ने साजिश के तहत अशोक की हत्या कर दी और शव को आढ़त के पीछे ले जाकर फेंक दिया। उसके हाथ में इन्वर्टर का तार पकड़ा दिया, जिससे कि लोग करंट से मौत होना समझें।
विज्ञापन

मुन्ना लाल ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना थाना कटरा में देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी पीड़ित परिवार को डरा-धमकाकर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। मांग है कि थाना कटरा में दर्ज रिपोर्ट की उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्रवाई की जाए। धरना देने वालों में बहुजन क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रपाल कश्यप, सुनील कुमार, हरिओम, धर्मेंद्र, श्रीपाल, श्याम पाल, सुखराम, चंद्रपाल, रामगुनी, आरती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed