फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation's dilly-dallying... construction of planetarium and multi-storey car parking stalled

Shahjahanpur News: नगर निगम की हीलाहवाली ...तारामंडल व बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण अटका

Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:16 AM IST
सार

शाहजहांपुर के शहीद द्वार पर तारामंडल और बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण पिछले एक माह से रुका है। पाइपलाइन और हाईटेंशन लाइन न हटने से काम अटका है। नगर निगम ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Municipal Corporation's dilly-dallying... construction of planetarium and multi-storey car parking stalled
टाउन हॉल ​​​स्थित मैदान में निर्माणाधीन तारामंडल। संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर। शहीद द्वार पर तारामंडल और कार पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है। फिलहाल शहीद द्वार परिसर में ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन और विद्युत निगम की हाईटेंशन लाइन नहीं हटने से काम एक माह से अटक गया है। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि जल्द समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहीद द्वार पर 20 करोड़ की लागत से एक तरफ तारामंडल और दूसरी तरफ 13 करोड़ की लागत से बहुमंजिला कार पार्किंग का निर्माण हो रहा है। करीब डेढ़ माह पहले कार्यदायी सीएडंडीएस ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य का वर्कआर्डर दे दिया। संबंधित एजेंसी ने बेसमेंट में पार्किंग बनाने के लिए गड्ढा खोदना शुरू किया तो टंकी से पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन और हाइटेंशन लाइन बाधा बन गई।
विज्ञापन

इसकी वजह से करीब एक माह से निर्माण कार्य अटका हुआ है। जब तक पानी की पाइपलाइन और हाईटेंशन लाइन नहीं हट जाती है तब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। इससे दोनों परियोजनाओं के कार्य में देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से बात हो गई है। नगर निगम की ओर से पानी की टंकी की पाइप लाइन दो दिन में हटवा दी जाएगी। इसके बाद तारामंडल और बहुमंजिला कार पार्किंग का कार्य शुरू हो जाएगा।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed