{"_id":"5761a44c4f1c1b481e11b9b1","slug":"mp-watched-preperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने जिगनेरा में तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने जिगनेरा में तैयारियों का लिया जायजा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने जिगनेरा में तैयारियों का लिया जायजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल ब्लॉक के ग्राम अजीजपुर जिगनेरा गांव में बनने वाले राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल कॉलेज का 18 जून को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का सांसद कृष्णाराज ने बुधवार को जाकर जायजा लिया। इस बीच जिला प्रशासन के पास राज्य सचिवालय से बृहस्पतिवार को संकेत मिले हैं कि जिगनेरा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बंथरा स्थित एक निजी मेडिकल कालेज में भी जाएंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
फिर जिगनेरा में मीडिया से सांसद ने कहा कि जनपद में मेडिकल कॉलेज बनना शाहजहांपुर की जनता के लिए सौभाग्य की बात हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए पिछले दो वर्ष से उनके द्वारा अथक प्रयास किया गया और मेहनत रंग लाई। इससे शाहजहांपुर के अलावा आस पास जिले के लोगों को लखनऊ और दिल्ली इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। सांसद ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आने वाली लागत में 75 फीसदी राशि केंद्र देगी और 25 फीसदी प्रदेश सरकार। इस दौरान सांसद के साथ राजेश गुप्ता, संतोष दीक्षित, छोटे लल्लू, डॉ. विजय जौहरी, मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह, पंकेश मिश्र आदि मौजूद थे।