फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother sitting with son s picture glued to her chest father s tears dried up in shahjahanpur

सबको रुला गया ऋषभ: बेटे की मौत पर रोते-रोते मां और पिता की पथरा गईं आंखें, बहन को ढांढस बंधाता देख फफक पड़ लोग

Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 04 Sep 2022 01:30 AM IST
सार

बेटे की अर्थी उठी तो परिजनों की चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गईं। मां काजल सुधबुध खो बैठी हैं। बेटे की तस्वीर को सीने से चिपकाए न कुछ बोल रही हैं और न रो रही हैं। व्यापारी नेता के बेटे की मौत पर शनिवार को साराफा बाजार बंद रहा।

विज्ञापन
Mother sitting with son s picture glued to her chest father s tears dried up in shahjahanpur
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में हुलानसगरा ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवा ऋषभ का परिवार दुखों से उबर नहीं पा रहा है। अर्थी उठी तो परिजनों की चीत्कार से सभी की आंखें नम हो गईं। मां काजल सुधबुध खो बैठी हैं। बेटे की तस्वीर को सीने से चिपकाए न कुछ बोल रही हैं और न रो रही हैं। व्यापारी नेता के बेटे की मौत पर शनिवार को साराफा बाजार बंद रहा।

विज्ञापन

छोटा चौक निवासी ऋषभ खन्ना, आदित्य खन्ना, गौरव सेठ भाटिया व दिव्यम गुप्ता बरेली घूमने जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। ऋषभ खन्ना की हादसे में मौत हो गई। जबकि उसके तीनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात ऋषभ का शव घर पहुंचा तो परिजन बिलख पड़े। बेटे की मौत से मां काजल खन्ना और पिता राजीव खन्ना पर वज्रपात हुआ है। राजीव की आंखें रोते-रोते सूख गईं। बेटे की मौत से काजल सुधबुध खो बैठीं। बेटे की तस्वीर, उसका पर्स और कॉलेज जाने से पहले लाए गए मक्खन को सीने से लगाए हुए हैं। 24 घंटे से उन्होंने बेटे की तस्वीर को नहीं छोड़ा। वह हर बार अपने पति से यहीं कहती हैं कि बेटे को बुलाओ, यह बटर देना है। उनकी यह हालत देखकर आसपास के लोगों की आंखें तक नम हो गईं।

विज्ञापन

अर्थी उठी तो राजीव के साथ रोया पूरा मोहल्ला
शनिवार सुबह ऋषभ की अर्थी उठी तो राजीव के साथ पूरा मोहल्ला रो पड़ा। लोग राजीव को सांत्वना दे रहे थे। ऋषभ की अर्थी उठीं तो राजीव बिलख पड़े। बोले कि हमारा तो सब कुछ लुट गया। राजीव ने पत्नी की हालत को देखकर आंखों से आंसू पोंछे। खुद को संभाला और बेटे का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन

पिता की दुकान की थी डिजाइन, संभालने लगा था कारोबार
इकलौते बेटे की मौत से पूरी तरह से टूट चुके राजीव खन्ना की आंखें रातभर रोते-रोते पथरा गईं थीं। राजीव ने बताया कि बेटे ने दसवीं की पढ़ाई रॉयन इंटरनेशनल से की थी। उसके बाद एसएसएमवी से इंटरमीडिएट किया। हमेशा प्रथम आने वाला ऋषभ एसएस कॉलेज का छात्र था। कुछ दिन पहले ही उसने अपनी सराफा की दुकान को डिजाइन किया था। उसने राजीव से पूछा था कि उसे बिजनेस करना है या नौकरी। इस पर राजीव ने फैसला उस पर छोड़ दिया था। राजीव बताते हैं कि बेटा कारोबार में उनका हाथ बंटाता था।

विज्ञापन

बेटी रिया ने दिया सहारा, बोली- पापा हम बेटा बनकर देंगे साथ
एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाली बेटी रिया उर्फ डॉली खन्ना गुड़गांव से आधी रात को घर पहुंची। छोटे भाई ऋषभ का शव देखकर बिलख पड़ी। उसने अपनी मां काजल और पिता राजीव खन्ना की हालत को देखकर खुद को मजबूती दी। पिता से बोलीं कि भाई चला गया पर हम आपका बेटा बनकर साथ देंगे।

शोक में बंद रहा सराफा बाजार
उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की चौक इकाई के महामंत्री राजीव खन्ना के बेेटे के निधन पर शनिवार को चौक का सराफा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने बाजार को बंद कर राजीव के दुख को बांटने का प्रयास किया।

बरेली तक बातें करते हुईं गई, बेटे का शव देख भावशून्य हो गईं काजल
ऋषभ हर रोज कॉलेज नहीं जाता था। वह सप्ताह में तीन दिन ही क्लास ज्वाइन करता था। शुक्रवार को जिम से आने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दोस्तों के साथ कॉलेज गया था। करीब 12 बजे ऋषभ के फोन से राजीव के पास कॉल आई थी। उधर से गौरव बोल रहा था। उसने बताया कि अंकल हादसा हो गया है। राजीव उस समय कचहरी में थे। वह तुरंत ही घर लौटे और व्यापारी साथी सुरेंद्र सेठ के बेटे अभिषेक सेठ व पत्नी काजल के साथ बरेली रवाना हुए। राजीव बताते हैं कि तीन बच्चों की लोकेशन मिल रही थी, लेकिन ऋषभ की खबर नहीं मिल रही थी। पत्नी को पूरी बात नहीं बताई। इसलिए काजल भी सामान्य थीं लेकिन जब बरेली में स्ट्रेचर पर ऋषभ का शव देखा तो उनकी हालत बिगड़ गई। काजल गश खाकर गिर गईं। वहीं उन्हें भर्ती कराया गया।

राजीव का दुख बांटने बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
व्यापारी नेता राजीव खन्ना व समाजसेवी काजल खन्ना के पुत्र के निधन के बाद बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और सांत्वना दी। इसमें राजनीतिक लोगों से लेकर आमजन तक शामिल थे। सांसद अरुण सागर, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कांग्रेस नेता पवन सिंह, अशफाक उल्ला खां, हरगोविंद मोदी, सचिन बाथम समेत बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

घायल छात्रों की हालत में सुधार
मीरानपुर कटरा के आगे हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास हादसे में ऋषभ खन्ना की मौत हो गई। घायल आदित्य खन्ना के कंधे में गंभीर चोट आई है। गौरव सेठ भाटिया के पैर में चोट आई है। जबकि दिव्यम खन्ना भी चोटिल हुए है। तीनों बरेली के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

गम में तीन लोग बेहोश हो गए
ऋषभ की मौत के बाद अंतिम यात्रा में शामिल होने आए तीन लोग बेहोश हो गए। इसमें एक सीए भी बताए गए हैं। ऋषभ की मां व पिता की हालत देखकर तीनों गश खाकर गिर गए थे, बाद में उन्हें होश में लाया गया।

व्यापारियों ने आपात बैठक कर शोक जताया
चौक सराफा व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव खन्ना के इकलौते बेटे ऋषभ खन्ना के सड़क हादसे में आकस्मिक निधन पर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय में शोकसभा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप दुआ, महामंत्री नाजिम खां, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल रैना, महानगर अध्यक्ष संजीव राठौर, अतुल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठी, प्रेम नारंग, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कमाल फहीम आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

छात्र के निधन पर एसएस कॉलेज में हुई शोकसभा
एसएस कॉलेज में प्रशासनिक भवन के सामने शोकसभा हुई। इसमें फाइनेंस द्वितीय वर्ष के संस्थागत छात्र ऋषभ खन्ना का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो जाने पर शोक जताया गया। दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार को असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। शोकसभा में कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा, प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आनंद, डॉ. अनुराग अग्रवाल व शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed