फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother's death had on his throat daughter sand

मां की मौत पर बेटी ने रेत लिया अपना गला

Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 मां से बेपनाह मोहब्बत करने वाली बेटी ने पहले तो आजीवन कुंवारी रहने का संकल्प लिया। शुक्रवार रात मां की मौत होने पर बेटी ने चाकू से अपना भी अपना गला रेत लिया। पुवायां के गांव जेबा में जगदंबा सिंह का बेहद ही प्रतिष्ठित परिवार है। स्वर्गीय जगदंबा सिंह 32 वर्ष तक ग्राम प्रधान रहे थे। उनके पुत्र विनय प्रताप सिंह भी प्रधान रह चुके हैं। जगदंबा सिंह के तीन बेटे रविंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह और दो बेटियां पुष्पा सिंह और इंदु सिंह हैं। पुष्पा की शादी तिलहर क्षेत्र में हुई है। परिवारीजन बताते हैं कि इंदु बचपन से ही अपनी मां प्रेमकुंवरि से बेहद प्यार करती थीं। वह हर समय मां के पास ही रहती थीं। मां से दूर जाने की वजह से इंदु ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परिवार के लोगों के काफी समझाने के बाद भी उसने शादी नहीं की। कहती थी मां के साथ जिएंगी और साथ ही मरेंगी। करीब 50 वर्ष की हो चुकी इंदु का ज्यादा समय 85 वर्षीय मां के साथ ही कटता था। शुक्रवार रात प्रेमकुंवरि की हालत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनका देहांत हो गया। मां की मौत से इंदु सिंह बेहद परेशान हो उठीं और कुछ देर बाद उन्होंने चाकू से अपना गला रेत लिया। उन्हें लहूलुहान देखकर परिवार परिवार वाले घबरा गए। इंदु को रात में ही शाहजहांपुर शीला ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया गया है। प्रेमकुंवरि का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र में मां, बेटी के प्रेम की व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed