फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother-in-law and husband-wife turned out to be Corona positive

सास-बहू और पति-पत्नी निकले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 15 Jun 2020 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and husband-wife turned out to be Corona positive
शाहजहांपुर। कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैलने लगा है। रविवार को शहर में चार और खुदागंज में एक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें केशव नगर कॉलोनी के दंपती और रामनगर की सास-बहू और खुदागंज का युवक शामिल है। दंपती के परिवार के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पहले पॉजिटिव आ चुकी है। इससे जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है।
विज्ञापन

शहर के रामनगर कॉलोनी के कोरोना संक्रमित कारोबारी की दो दिन पहले जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह मधुमेह से पीड़ित हैं। कारोबारी की रिपोर्ट आने के बाद उनके बेटे, पत्नी और पुत्रवधू समेत 12 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट रविवार को प्राप्त हुई। जांच रिपोर्ट में कारोबारी की 63 वर्षीय पत्नी और पुत्रवधू कोरोना संक्रमित पाई गईं। कारोबारी के संक्रमित पाए जाने के बाद ही रामनगर कॉलोनी को सील कर दिया गया था। रविवार को दो और केस मिलने पर इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है। संक्रमित सास-बहू को एंबुलेंस से कोविड 19 अस्पताल में ले जाकर भर्ती करा दिया गया है। तीन लोग संक्रमित निकलने से रामनगर कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन

कचहरी के पीछे केशव नगर कॉलोनी के दो लोगों की जांच रिपोर्ट शनिवार देर रात आई, जिसमेें दोनों पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केशव नगर की एक युवती की ससुराल बरेली में है। उसका पति नोएडा में नौकरी करता है। तीन दिन पहले युवती और उसका पति नोएडा से लौटे थे। इसका पता लगने पर 11 जून को दोनों के सैंपल लिए गए। जांच रिपोर्ट आने पर दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम केशव नगर जा पहुंची। संक्रमित दंपती को एंबुलेंस में ले जाकर कोविड 19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। गलियां में बल्लियां लगाकर मोहल्ले को सील कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही रोकने को पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदागंज। क्षेत्र के गांव हथनापुर में रविवार देर रात युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक 11 जून को गाजियाबाद से आया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शजर ने बताया कि 33 वर्षीय युवक का 12 जून को सैंपल लिया गया था, रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। स्वस्थ विभाग की टीम ने एंबुलेंस से रात में ही उसे कोविड अस्पताल ददरौल पहुंचा दिया है। संक्रमित व्यक्ति के घर में पत्नी और तीन बच्चे हैं। गाजियाबाद से आने के बाद गांव के लगभग दो दर्जन लोग उसके संपर्क में आ चुके थे। संवाद
संक्रमित सास-बहू की वीडियो बनाने पर हंगामा
रामनगर कॉलोनी में सास-बहू के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जब एंबुलेंस से उन्हें कोविड अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकाला गया तो एक-दो लोग वीडियो बनाने लगे। इस पर महिला के बेटे ने आपत्ति जताई, लेकिन जब लोग नहीं माने तो उसने हंगामा करना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे पुलिस ने समझाबुझाकर युवक को शांत किया।

रविवार को चार और लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब संक्रमित लोगों की संख्या 66 हो गई है, जिसमें 30 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जिन्हें घर भेज दिया गया है। इस तरह वर्तमान में कुल 36 केस एक्टिव हैं, इसमें चार लोगों को पीजीआई लखनऊ भेजा गया है।
डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed